Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Talpuri International Colony: दो गुट में मारपीट, अधिवक्ता की पिटाई से थाने का घेराव, सुनील चौरसिया संग 2 हिरासत में
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Talpuri International Colony: दो गुट में मारपीट, अधिवक्ता की पिटाई से थाने का घेराव, सुनील चौरसिया संग 2 हिरासत में

11/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Talpuri-International-Colony-Fight-between-two-groups_-police-station-surrounded-by-beating-of-advoc

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक का विवाद थाने तक पहुंच गया है। मारपीट तक हो गई। पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया, लक्ष्यप्रद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता असिम सिंह की पिटाई के आरोप में पूर्व अध्यक्ष को थाने में बैठाया गया है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। भिलाईनगर थाना प्रभारी मनोज प्रतापति ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि मेडिकल कराया गया है। अधिवक्ता ने एफआइआर दर्ज कराई है, जबकि सुनील चौरसिया की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

तालपुरी इंटरनेशन कॉलोनी बी-ब्लॉक एसोसिएशन को लेकर काफी लंबे समय से खींचतान चल रही है। 8 से 17 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चल रहा है। पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया तारीफ को बढ़ाने आदि मामले को लेकर एक पत्र देने मौजूदा अध्यक्ष यमलेश देवांगन के पास पहुंचे।

जहां, दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक हो गई। सुनील चौरसिया की पिटाई तक हुई। अधिवक्ता की पिटाई का मामला इतना तूल पकड़ लिया कि शहर के अन्य अधिवक्ता भी खबर लगते ही थाने का घेराव कर दिए। बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी रविशंकर सिंह भी थाने में डटे रहे।  हंगामा बढ़ता गया। पुलिस ने तत्काल सुनील चौरसिया और लक्ष्यप्रद को हिरासत में ले लिया है।

वहीं, यमलेश देवांगन पक्ष का कहना है कि सुनील चौरसिया ने पुलिस में शिकायत की है, जिसकी विवेचना चल रही है। ऐसे में सुनील की तरफ से कोई पत्र लेने का कोई औचित्य ही नहीं बनता है।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुआ। हाथापाई तक हुई। सुनील चौरसिया और लक्ष्यप्रद को चोट लगी है। वहीं, अधिवक्ता सहित अन्य लोग भी चोटिल बताए जा रहे हैं।

सुनील चौरसिया का कहना है कि कांग्रेस शासन में इन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ था। भाजपा सरकार आते ही कार्रवाई शुरू हो रही थी, जिसकी वजह से ये लोग मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं, लक्ष्यप्रद ने कहा कि तालपुरी कॉलोनी और थाने में हम लोगों की पिटाई की गई है। लोगों ने घेरकर मारा है। बता दें कि तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में अधिकतर रहवासी अधिकारी और कर्मचारी ही हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 हायर पेंशन की न्यूज: सरकार-EPFO के खिलाफ दिल्ली से बड़ी खबर, क्रमिक भूख हड़ताल, 13 से आमरण अनशन
Next: SAIL RFID और बायोमेट्रिक पर गरमाई सियासत, सेल चेयरमैन तक घेराबंदी, लोकसभा चुनाव की दुहाई

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.