Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुनी गुहार, ऑन स्पॉट कई फैसले
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुनी गुहार, ऑन स्पॉट कई फैसले

04/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Talpuri-International-Colony-Home-Minister-Tamradhwaj-Sahu-listened-to-the-request-many-decisions-on-the-spot-1
  • सुनील चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गृहमंत्री व स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू से मिलकर विस्तृत से चर्चा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी की समस्याओं का समाधान कराने के लिए लोग गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के आवास पर पहुंचे। तालपुरी कॉलोनी बी-ब्लॉक में पेजल आपूर्ति की गंभीर समस्या, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की बदबू की समस्या, स्ट्रीट लाइट, कॉलोनी के गार्डनों के रखरखाव आदि का मुद्दा उठाया गया।

समस्या को लेकर रविवार को तालपुरी संघर्ष समिति के संयोजक सुनील चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गृहमंत्री व स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू से मिलकर विस्तृत से चर्चा की। इसके निदान हेतु रिसाली निगम को आदेशित करने का अनुरोध किया।

सभी बातों को ध्यान से सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल रिसाली निगम आयुक्त से फोन पर बात कर तालपुरी संघर्ष समिति के साथ समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देशित किए। सुनील चौरसिया ने बताया कि तालपुरी बी ब्लॉक में पाइप लाइन नेटवर्क में खामी की वजह से कॉलोनी के कुछ हिस्से में बहुत कम पानी पहुंच रहा है। वहीं, कई बोरवेल से भी पानी टंकी में भरा जा रहा है, जिससे हार्ड व खारा पानी की शिकायत रहती है।

कॉलोनी में स्थित एस टी पी की समस्या जो कि बजट की वजह से वर्षों से लंबित है। अन्य समस्याओं पर भी आयुक्त से चर्चा की जाएगी।

प्रतिनिधि मंडल में सुनील चौरसिया के अलावा वेणुगोपाल देवांगन, डॉ लक्षप्रद, एस आर मालवीय, आईके सिंह, चिरंजीत चौधरी, आर दिनेश, आर राजेंद्रन, इग्निशस मेंडोस, जेके अधिकारी, बीएल वर्मा, कुंवर सिंह देशमुख, नंदकिशोर यादव, एमके यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, ललित वर्मा, आर एस देवांगन, अश्वनी शुक्ला, सी के खांडेकर, आर के स्वर्णकार, के सी साहू, एल के वर्मा, डी एम राव, एम के स्वर्णकार आदि शामिल थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देवस्नान पूर्णिमा 2023: स्नान के बाद बीमार पड़े देव, मंदिर के पट बंद
Next: SAIL NEWS: Steel Metal Engineering Workers Federation का एलान, सेल मुख्यालय का होगा घेराव और अनशन

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.