Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • देवस्नान पूर्णिमा 2023: स्नान के बाद बीमार पड़े देव, मंदिर के पट बंद
  • दुर्ग-भिलाई
  • धर्म-संस्कृति

देवस्नान पूर्णिमा 2023: स्नान के बाद बीमार पड़े देव, मंदिर के पट बंद

04/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Devsnan-Purnima-2023-at-Shri-Jagannath-Temple-Sector-4-Bhilai

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी की 54 वीं रथयात्रा महोत्सव 2023 मनाने जा रही है। रथयात्रा की पहली कड़ी के रूप में आज जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में देवस्नान पूर्णिमा का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन के तहत महाप्रभु को बाजे-गाजे के साथ पहंडी करते हुए मंदिर से निकाल कर देव स्नान मंडप पर लाया गया।

देव स्नान मंडप में समस्त विधि-विधान के साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई भगवान बलभद्र देव, तथा बहन माता सुभद्रा को सुगंधित जल से स्नान कराया गया। देव स्नान की यह धार्मिक पूजा समस्त रीति-रिवाजों के साथ पुरोहित पितवास पाढ़ी तथा पंडित सीमांचल रथ, सरोज दास, प्रकाश दास, रंजन महापात्र द्वारा संपन्न्न किया गया। देव स्नान के पश्चात महाप्रभु का गजराज भेष के रूप में श्रृंगार किया गया ।

देव स्नान के पश्चात महाप्रभु के बीमार पड़ने के कारण उन्हे विश्राम हेतु अणसर गृह में स्थापित किया गया। आज से लेकर 19 जून के नेत्र उत्सव तक महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस अवधि में महाप्रभु को विभिन्न जड़ी बूटियों व दिव्य औषधियों का भोग लगाया जायेगा।

19 जून को नेत्र उत्सव का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात महाप्रभु के मंदिर का पट दर्शन हेतु खोले जायेंगे। इसके बाद दिनांक 20 जून को दोपहर 1.00 बजे सेक्टर-4 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली जायेगी।

देव स्नान के इस पावन उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक सहित डॉक्टर पी के बिस्वाल,डॉक्टर जयश्री प्रधान,समिति के पदाधिकारी सर्वश्री अनाम नाहक, डी त्रिनाथ, बसंत प्रधान, त्रिनाथ साहू, भीम स्वांई, सुशांत सतपथी, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई, कालू बेहरा, बीसी केशन साहू, निरंजन महाराणा, प्रकाश स्वांई, कवि बिस्वाल, संतोष दलाई, सुदर्शन शांती, शंकर दलाई, शत्रुघन डाकूआ,रबि स्वांई, जगन्नाथ पटनायक, श्याम दलाई, वी के होता ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। देव स्नान के विभिन्न पूजा कर्म व पहंडी कार्यक्रम पण्डित सर्वश्री पितवास पाढ़ी के नेतृत्व में विधि विधान से सम्पन्न किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में शोषण की खुली छूट, Engineering Estimate से 30% कम में ठेका, सीखो NSPCL से
Next: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुनी गुहार, ऑन स्पॉट कई फैसले

Related Stories

Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.