Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • World Cup 2023 हार का बदला Raipur में लेगी टीम India, ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा T-20 का महामुकाबला
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

World Cup 2023 हार का बदला Raipur में लेगी टीम India, ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा T-20 का महामुकाबला

20/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Team-India-will-take-revenge-of-World-Cup-2023-defeat-in-Raipur-there-will-be-a-big-T-20-match-with-Australia

– इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-ट्वेंटी (T-20) क्रिकेट सीरीज के मैच खेले जाएंगे। यह मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा।
– रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देश के टॉप क्रिकेट स्टेडियमों में से एक माना जाता है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। वन-डे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय लालों को हार का बदला लेने का मौका मिल रहा है। यह मौका छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिलने जा रहा है। दरअसल नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-ट्वेंटी (T-20) क्रिकेट सीरीज के मैच खेले जाएंगे। यह मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अफसरों ने बताया कि इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया T-20 क्रिकेट सीरीज के एक मैच की मेजबानी रायपुर को मिली है। अधिकारियों ने बताया कि यह जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सौपी है।

– दिग्गज कर चुके है स्टेडियम की तारीफ
आपको बता दें कि रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देश के टॉप क्रिकेट स्टेडियमों में से एक माना जाता है। यहां कोलकाता के इडन गॉर्डन, अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के बाद सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता है। रायपुर ग्राउंड की क्रिकेट के जानकार और महान हस्तियों ने खूब प्रशंसा कर चुके है।

– शाम में होगी भिड़ंत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T-20 का चौथा मैच रायपुर में खेला जाएगा। अधिकारियों वे बताया कि यह मैच नागपुर में होना था, लेकिन नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड पर फिलहाल मेंटेनेंस कार्य चल रहा है, इसलिए इस मैच को रायपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। रायपुर में यह मैच एक दिसंबर को शाम सात बजे से खेला जाएगा।

– बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है रायपुर
गौरतलब है कि रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को एक्सपर्ट काफी शानदार ग्राउंड कह चुके है। यहां 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो मैच हुए थे। वर्ष 2015 में दूसरी बार यहां IPL हुआ था। साल 2016 में देश की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेला गया था।
इसके साथ ही BCCI के मुश्ताक अली T-20 और T-20 चैलेंजर्स ट्रॉफी भी रायपुर में खेला जा चुका है। रोड सेफ्टी सीरीज के कई मैच रायपुर में खेले गए थे, जिसमें क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने बैटिंग और बॉलिंग में दम दिखाया था। साथ ही इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में मुकाबला हो चुका है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News : छत्तीसगढ़ में रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन, यह बड़ी वजह आई सामने
Next: Pension News: स्मार्टफोन से घर बैठे सिर्फ 3 मिनट में जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, यह है ईपीएफओ का आसान तरीका

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.