Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • THANK YOU BHILAI: 9 विभूतियों को भिलाई नवरत्न सम्मान, संस्थाओं का भी बढ़ा मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

THANK YOU BHILAI: 9 विभूतियों को भिलाई नवरत्न सम्मान, संस्थाओं का भी बढ़ा मान

Azmat ali 03/02/2026 1 minute read
THANK YOU BHILAI 9 Eminent Personalities Receive Bhilai Navratna Award

21 समाजों एवं संस्थाओं को समाज श्री सम्मान प्रदान किया गया। भिलाई की “लघु भारत” पहचान और विविधता में एकता की झलक दिखी।

भिलाई ने सेवा, समरसता और संस्कारों का उत्सव एक बार फिर जिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई की स्थापना की स्मृति में शपथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “THANK YOU BHILAI” कार्यक्रम इस वर्ष अत्यंत भव्य, भावनात्मक एवं ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। स्मारक पार्क, सिविक सेंटर में आयोजित इस आयोजन ने भिलाई की आत्मा, उसकी बहुसांस्कृतिक पहचान, सेवा-भावना और सामाजिक समरसता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। यह आयोजन अपने 9 सफल वर्षों की यात्रा पूर्ण कर 10वें वर्ष में प्रवेश का साक्षी बना।

कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। इसके पश्चात ‘THANK YOU BHILAI’ के प्रतीकात्मक कट-आउट के साथ गुब्बारे उड़ाकर आयोजन का शुभारंभ किया गया, जिसने भिलाई के प्रति कृतज्ञता, गर्व और भावनात्मक जुड़ाव को नई ऊँचाई प्रदान की।

कार्यक्रम के अतिथि आईपी मिश्रा, मंत्री राकेश पाण्डेय, श्रुति यादव, राजेश चौहान, ASP सुखनन्दन राठौड़, दिव्या भसीन ने दीप प्रज्वलन के साथ मंच औपचारिक रूप से आलोकित हुआ और संपूर्ण परिसर देशभक्ति, सेवा और सामाजिक चेतना के भाव से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 9 विभूतियों को “भिलाई नवरत्न सम्मान” प्रदान किया गया। चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सतत और प्रेरणादायी कार्य करने वाले इन नवरत्नों को सम्मानित कर भिलाई ने अपने सच्चे गौरव को नमन किया।

भिलाई नवरत्न सम्मान से सम्मानित विभूतियाँ

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. प्रमोद बिनायके,
साहित्य में विनोद साव,
शिक्षा में के. शारदा,
समाजसेवा में बंशी अग्रवाल,
कला एवं संस्कृति में रितु वर्मा,
उद्योग में जीतेन्द्र गुप्ता,
महिला सशक्तिकरण में निधि चंद्राकर,
खेल में दलजीत सिंह थिंड
पर्यावरण संरक्षण में मुकेश पांडे को यह सम्मान प्रदान किया गया।

इसके साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों को “विशिष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। चतुर्भुज राठी को “राम की रसोई” के माध्यम से निरंतर अन्नसेवा हेतु, दीक्षा नागदेवे को शिक्षा, सेवा एवं सोनू सूद चैरिटी क्लब के माध्यम से किए गए मानवीय कार्यों हेतु तथा भूपेंद्र नेमा को BNI के माध्यम से व्यापारिक एकता एवं सामाजिक सहभागिता को सशक्त करने हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का एक अत्यंत भावनात्मक एवं विशिष्ट पक्ष रहा “समाज श्री सम्मान”, जिसके अंतर्गत भिलाई में निवासरत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समुदायों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 21 समाजों एवं संस्थाओं को समाज श्री सम्मान प्रदान किया गया, जिसने भिलाई की “लघु भारत” पहचान और विविधता में एकता की संस्कृति को सशक्त रूप से मंच पर प्रस्तुत किया।

आयोजन के दौरान विकास जायसवाल के द्वारा “हेरिटेज टॉक” तथा भिलाई से जुड़े प्रश्न-उत्तर सत्र ने दर्शकों को सक्रिय सहभागिता का अवसर दिया। सही उत्तर देने वाले नागरिकों को मंच से सम्मान एवं उपहार प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम में जीवंतता और जनभागीदारी बनी रही।

समापन सत्र से पूर्व उपस्थित जनसमूह को “प्लास्टिक मुक्त भिलाई” का संकल्प दिलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। यह पहल स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार भिलाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में सामने आई।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण शपथ फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा दिया गया, जबकि संस्था के संरक्षक एवं पूर्व सीएसपी वीरेंद्र सतपति द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पूरे कार्यक्रम का प्रभावी एवं भावनात्मक मंच संचालन शपथ फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य विकास जायसवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने संपूर्ण आयोजन को एक सूत्र में पिरोते हुए भिलाई की भावना को मंच से जीवंत किया, क़ुरान गीतांजलि ने उनका साथ बखूबी निभाया। अंत में जितेन्द्र हासवनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन को सफल एवं वृहद बनाने में मोहन राव जी, बी. पोलमा दीदी, अशोक साहू , हनी अंबेड , आशु महाजन, रश्मि सागर की विशेष भूमिका रही। साथ ही सहित संस्था के अनेक सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने अग्रणी भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भिलाई की जनता, विभिन्न सामाजिक संगठनों, सम्मानित अतिथियों, धर्मगुरुओं, कलाकारों, स्वयंसेवकों एवं प्रशासनिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “THANK YOU BHILAI” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भिलाई के प्रति प्रेम, सम्मान और सामूहिक उत्तरदायित्व की जीवंत अभिव्यक्ति है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL का सर्वश्रेष्ठ जनवरी प्रदर्शन, वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-जनवरी तक बिक्री में 16% की वृद्धि
Next: सेल के स्वतंत्र निदेशकों ने बढ़ाया हौसला, विश्व का पांचवां सर्वश्रेष्ठ ब्लास्ट फर्नेस बनने की राह पर SAIL ISP

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.