Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुनिया के स्टील उत्पादक देशों की बढ़ी धड़कन, भारत की छलांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुनिया के स्टील उत्पादक देशों की बढ़ी धड़कन, भारत की छलांग

24/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
The-heartbeat-of-steel-producing-countries-of-the-world-increased-Indias-leap

– वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन ने 63 देशों की रिपोर्ट जारी की है। कच्चे इस्पात का उत्पादन सितंबर 2023 में 149.3 मिलियन टन (एमटी) था, जो सितंबर 2022 की तुलना में 1.5% कम है

अज़मत अली, भिलाई। हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है स्टील। इस वक्त स्टील इंडस्ट्री पर संकट के बादल छाए हुए हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक देश चीन भी इसकी चपेट में है। भारत का उत्पादन स्थिर है। नुकसान में नहीं है। सितंबर 2023 में कच्चे इस्पात का उत्पादन किस देश में कितना रहा, क्या हालात है। इसकी रिपोर्ट जारी कर दी गई है।
वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन ने 63 देशों की रिपोर्ट जारी की है। कच्चे इस्पात का उत्पादन सितंबर 2023 में 149.3 मिलियन टन (एमटी) था, जो सितंबर 2022 की तुलना में 1.5% कम है।
क्षेत्र के अनुसार कच्चे इस्पात के उत्पादन पर नजर डालें तो अफ्रीका ने सितंबर 2023 में 1.3 मिलियन टन का उत्पादन किया, जो सितंबर 2022 में 4.1% कम है। एशिया और ओशिनिया यानी Australia, China, India, Japan, Mongolia, New Zealand, Pakistan, South Korea, Taiwan (China), Thailand, Viet Nam का उत्पादन 2.1% कम होकर 110.7 मिलियन टन रहा।
यूरोपीय संघ ने 1.1% कम होकर 10.6 मिलियन टन का उत्पादन किया। यूरोप, अन्य में 2.7% की वृद्धि के साथ 3.5 मिलियन टन का उत्पादन हुआ। मध्य पूर्व में 8.2% की गिरावट के साथ 3.6 मिलियन टन उत्पादन हुआ। उत्तरी अमेरिका में 0.3% की गिरावट के साथ 9.0 मिलियन टन का उत्पादन हुआ।
रूस और अन्य सीआईएस+यूक्रेन ने 10.7% अधिक, 7.3 मिलियन टन का उत्पादन किया। दक्षिण अमेरिका में 3.7% की गिरावट के साथ 3.4 मिलियन टन उत्पादन हुआ।

– टॉप-10 इस्पात उत्पादक देश
चीन ने सितंबर 2023 में 82.1 मिलियन टन का उत्पादन किया, जो सितंबर 2022 में 5.6% कम है। भारत ने 11.6 मिलियन टन का उत्पादन किया, जो 18.2% अधिक है। जापान ने 1.7% कम होकर 7.0 मिलियन टन उत्पादन किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2.6% अधिक, 6.7 मिलियन टन का उत्पादन किया। अनुमान है कि रूस ने 9.8% अधिक, 6.2 मिलियन टन उत्पादन किया है।
दक्षिण कोरिया ने 18.2% अधिक, 5.5 मिलियन टन उत्पादन किया। जर्मनी ने 2.1% अधिक, 2.9 मिलियन टन का उत्पादन किया। तुर्किये ने 8.4% की वृद्धि के साथ 2.9 मिलियन टन का उत्पादन किया। अनुमान है कि ब्राज़ील ने 5.6% कम होकर 2.6 मिलियन टन उत्पादन किया है। ईरान ने 12.7% कम होकर 2.4 मिलियन टन उत्पादन किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनावी भिड़ंत: बिजली बिल हाफ होने से पहले भाजपा-कांग्रेस का सियासी पारा हाई
Next: SAIL Bonus: बिल्कुल बदल सकता है बोनस फॉर्मूला, खाते में और पैसा आना संभव…

Related Stories

Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.