Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एक हजार में कट रही पति-पत्नी की जिंदगी, सांसद विजय बघेल के घर पहुंचे पेंशनर्स, मिला जवाब-लोकसभा में उठाऊंगा मुद्दा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

एक हजार में कट रही पति-पत्नी की जिंदगी, सांसद विजय बघेल के घर पहुंचे पेंशनर्स, मिला जवाब-लोकसभा में उठाऊंगा मुद्दा

15/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Life-of-pensioners-is-being-cut-in-one-thousand-pensioners-reached-the-house-of-MP-Vijay-Baghel-got-the-answer-will-raise-the-issue-in-the-Lok-Sabha
  • सभी पेंशनर्स को आयुष्मान कार्ड जारी करने की मांग।
  • बीएनसी मिल्स राजनांदगांव, फेरो स्क्रैप लिमिटेड, बीएसपी, एनएमडीसी, एमपीएसआरटीसी, एचएससीएल, सेंचुरी सीमेंट, बालको, एनटीपीसी, मार्कफेड के प्रतिनिधि पहुंचे।


सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पेंशन को लेकर राहत मिलती नहीं दिख रही है। नीति स्पष्ट न होने से पेंशनर्स परेशान हो रहे हैं। केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए हर दरवाजे पर हाजिरी लगा रहे हैं। दुर्ग के सांसद विजय बघेल से मुलाकात करने भी पहुंचे। राष्ट्रीय संघर्ष समिति फॉर ईपीएस 95 पेंशनर्स की लगभग एक घंटे तक बैठक हुई।

राष्ट्रीय संघर्ष समिति फॉर ईपीएस 95 पेंशनर्स छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी की अगुवाई में लगभग पचास सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। ये सदस्य विभिन्न विभागों जैसे बीएनसी मिल्स राजनांदगांव, फेरो स्क्रैप लिमिटेड, बीएसपी, एनएमडीसी, एमपीएसआरटीसी, एचएससीएल, सेंचुरी सीमेंट, बालको, एनटीपीसी, मार्कफेड इत्यादि संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL के 20 CGM बने ED: BSP खदान के लिए 2 ईडी, ISP के पवन होंगे भिलाई के ईडी पीएंडए, Bokaro के पोपली गए दिल्ली, पढ़िए प्रमोशन लिस्ट

ईपीएस 95 के न्यूनतम पेंशन के ऊपर गंभीरता से प्रकाश डालते हुए एलएम सिद्दीकी ने बताया कि 16 नवंबर 1995 से सन 2013 तक कोई न्यूनतम पेंशन निर्धारित नहीं था और अधिकांशतः सेवानिवृत्त साथियों को मात्र सौ रुपए से लेकर 500 रुपए महीना तक पेंशन मिलता था। सन 2013 से न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपए निर्धारित किया गया, जिसमें आज तक कोई वृद्धि नहीं की गई।

यहां तक कि भगत सिंह कोश्यारी कमेटी की सन 2013 की सिफारिशों को भी नजरंदाज कर दिया गया है, जिसमें उन्होंने न्यूनतम पेंशन को तीन हजार रुपए करने और इसे डीए से लिंक करने को कहा था। अगर उन सिफारिशों को लागू किया गया होता तो आज पेंशनर्स का न्यूनतम पेंशन कम से कम दस हजार रुपए होता।

ये खबर भी पढ़ें:  BREAKING NEWS: सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन जा रही बस का Bhilai में एक्सीडेंट, गड्‌ढे में बस, यात्रियों में कोहराम

अतः, न्यूनतम पेंशन को एक हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपए किया जाना चाहिए और इसे अनिवार्यतः डीए से लिंक किया जाना चाहिए, क्योंकि महंगाई के इस जमाने में मात्र एक हजार रुपए महीने के पेंशन में पति-पत्नी यानी दो लोगों का गुजारा लगभग असम्भव है।

विधवा पेंशन को 50 प्रतिशत देना भी अमानवीय है। पेंशनर की मृत्यु के बाद, उसकी पत्नी/पत्नी को सौ प्रतिशत पेंशन जारी रहने पर जोर दिया गया, क्योंकि पेंशन कोष में तो मृतक का अंशदान उपलब्ध है।
ईपीएस 95 पेंशनर्स के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया, क्योंकि आर्थिक बदहाली के चलते वे अपना उचित इलाज नहीं करवा पाते और कई बार समय पूर्व दम तोड देते हैं। इसलिए सभी पेंशनर्स को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL का CPRS करा रहा नुकसान, बच्चों का एडमिशन कराने 10% से ज्यादा ब्याज पर सूद ले रहे कर्मचारी

बहुत से सेवानिवृत्त साथी ईपीएस 95 के लिए ऑप्शन नहीं दे पाए थे, इसलिए एक विशेष मामला मानते हुए, उन सभी को भी एक उचित पेंशन की रकम दी जाए। सांसद विजय बघेल ने सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं को बिंदूवार लोक सभा में उठाएंगे। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि सन 2013 में निर्धारित किया गया न्यूनतम पेंशन आज भी मात्र एक हजार रुपए कैसे हो सकता है? उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान कार्ड सभी पेंशनर्स को देना संभव प्रतीत नहीं होता, लेकिन उसका कोई ऑल्टरनेटिव व्यवस्था के लिए वे अवश्य चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: लाखों जमा करा रहा EPFO, पर बता नहीं रहा कितना देंगे पेंशन, बढ़ी टेंशन, 18 को BSP एक्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन लेगा फैसला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के खाते में आए 2 ED, समीर स्वरूप रुके भिलाई में और एसके कर जा रहे रांची, BSP DIC ने थमाया प्रमोशन ऑर्डर, कइयों के ख्वाब चकनाचूर
Next: Bhilai Township के व्यापारी पहुंचे CGM के पास, लीज डीड का पैसा देने के बाद भी नहीं मिली कॉपी, पढ़िए क्या-क्या हुआ…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.