Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

24/05/2025 1 minute read
The union told CGM in his face- Employees are roaming around TA building-maintenance office, do something
  • लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए सभी मकानों में 3 फेस कनेक्शन दिया जाना आवश्यक है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने संयंत्र कर्मियों एवं उनके परिजनों को टाउनशिप में आ रही समस्याओं सहित विभिन्न विषयों के संबंध में नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता के साथ मीटिंग की। लोगों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित करवाते हुए उनसे उनसे निम्न बिंदुओं पर शीघ्र निराकरण की मांग की।

सीजीएम टाउनशिप से ये मांग

1. सिविल मेंटेनेंस का कार्य कागजी कार्यवाही में उलझ कर रह गया है। इस कारण कर्मियों का मेंटेनेंस कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। लोग टीए बिल्डिंग और मेंटेनेंस आफिस के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो रहे हैं। इसे आसान किया जाए।

2. टाउनशिप जमीन पर बने हुए मांगलिक भवनों को संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी-अधिकारी के मांगलिक कार्यों के लिए बुकिंग करने पर भवन द्वारा तय राशि पर 50% की छूट का प्रावधान किया जाए। क्योंकि बीएसपी की जमीन भवनों को न्यूनतम रेट पर दी गई है वर्तमान समय में क्लबों की स्थिति अच्छी नहीं है ना ही पर्याप्त जगह है।

3. टाउनशिप क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधियों पर लगाम लगाने के सभी चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे अपराध होने पर पुलिस को अपराधी को ढूंढने में आसानी हो।

4. थर्ड पार्टी अलाटमेंट क्वार्टर को बीएसपी कर्मियों को नहीं दिया जाता, जबकि बीएसपी कर्मी के क्वार्टर को उसकी सहमति से थर्ड पार्टी को अलाट कर दिया जाता है। इस प्रकार की विसंगति को दूर किया जाए।

5. टीए बिल्डिंग में वरिष्ठ विभागीय कर्मी, दिव्यांग जन एवं विभागीय काम से आने वालों की परेशानी को देखते हुए लिफ्ट लगाई जाए।

6. इस्पात क्लब धीरे-धीरे जर्जर स्थिति की ओर जा रहे सभी क्लबों का रिनोवेशन किया जाए तथा उनके बाहर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए क्लब अंधेरा रहने के कारण असामाजिक तत्वों का अड्डा बना गए हैं।

7. संयंत्र मकानों को अवैध कब्जों से बचाने के लिए 2 से अधिक मकानों को कर्मियों को अलाट करने की बात रखी। इससे संयंत्र को बिजली, पानी, किराया मिलता रहेगा और मकान भी सुरक्षित हाथों में रहेगा।

8. लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए सभी मकानों में 3 फेस कनेक्शन दिया जाना आवश्यक है।

9. सब्जेक्ट टू वेकेशन एवं म्युचुअल क्वार्टर अलाटमेंट बंद कर दिया गया है। इसे पुनः शुरू किया जाए जिससे सभी को उनकी पसंद का क्वार्टर मिल सके।

10. ड्यूटी आने जाने के समय सड़क पर बढ़ते लोड को देखते हुए सेक्टर 3 पुराने स्वास्थ्य केंद्र से बीएसएनल चौक होते हुए गैरेज रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर बनाया जाए।

11. टार फेल्टिंग में अनियमितता एवं पारदर्शिता की कमी की शिकायत मिलने इसे पारदर्शी और सीनियरिटी से करने की मांग रखी गई।

सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी बनाने पर प्रबंधन का रूख सकारात्मक

उपरोक्त सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। टीए बिल्डिंग में लिफ्ट, सेक्टर 3 से आगे डिवाइडर तथा सेक्टर 6 की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ कर नई सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी बनाने पर प्रबंधन का रूख सकारात्मक रहा।

इस मीटिंग में यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजेश चौहान, महामंत्री अशोक माहौर, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पांडेय, श्रीनिवास मिश्रा, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, तरुण सेमूअल, अवधेश पांडे, ओमप्रकाश तीतरमारे, डीजीएस संजय शाह, अनुराग महुलकर तथा प्रबंधन की ओर सिविल, इलेक्ट्रीकल, इन्फोर्समेंट सहित अन्य सभी विभागों के अधिका
री उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में समर कैंप शुरू, बच्चों की लगी खेल पाठशाला
Next: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.