Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चोरों की मौज, एक और कर्मचारी की बाइक चोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चोरों की मौज, एक और कर्मचारी की बाइक चोरी

25/05/2025 1 minute read
Thieves have a gala time in Sector 9 Hospital, another employees bike stolen

रेल मिल के कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद का भांजा बाइक लेकर अस्पाल गया था। शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास बाइक चोरी हुई।

  • वरिष्ठ कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद की बाइक CG 07AC 4454 चोरी हुई है।

  • टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक हॉस्पिटल की पार्किंग से चोर पार कर चुके हैं।

  • सीटू के सहायक महासचिव टी. जोगा राव की बाइक होंडा साइन CG.07 LH.1917 भी चोरी हो चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अगर आप सेक्टर 9 हॉस्पिटल जा रहे हैं तो साथ में लोहे की चेन लेकर जाइए। एक बड़ा ताला भी। चोरों के आगे पूरी व्यवस्था धराशाही हो चुकी है। चोरी की एक और वारदात को अंजाम दे दिया गया है। लगातार दूसरे दिन बाइक चोरी का केस सामने आया है। कोतवाली थाने में इसकी सूचना दे दी गई है। एक-दो दिन इंतजार के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।

भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल इलेक्ट्रिकल फिनिशिंग एरिया के वरिष्ठ कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद की बाइक CG 07AC 4454 चोरी हुई है। टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक हॉस्पिटल की पार्किंग से चोर पार कर चुके हैं।

रिसाली सेक्टर में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक शनिवार को वह फर्स्ट शिफ्ट ड्यूटी पर थे। बहन की तबीयत ठीक नहीं थी। भांजा सन्नी बहन को लेकर अस्पलाल गया था। पार्किंग में बाइक खड़ी करने के बाद वह हॉस्पिटल के अंदर चला गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BAKS की मांग: SAIL अधिकारियों की करें छटनी, कर्मचारियों की भर्ती, ये है मैनपॉवर आंकड़े

कुछ समय बाद लौटा तो बाइक गायब थी। आसपास काफी देर तक खोजने के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सूचित किया गया। इसके बाद कोतवाली थाने में एफआइआर की तहरीर दे दी गई है।

दूसरी ओर सीटू के सहायक महासचिव टी. जोगा राव की बाइक होंडा साइन CG.07 LH.1917 भी चोरी हो चुकी है। शुक्रवार को यूनियन के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। पार्किंग में बाइक खड़ी करने के बाद वह वार्ड में भर्ती जेपी त्रिवेदी को देखकर लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों में 2 तरह का गुस्सा, पढ़ें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर
Next: SAIL NEWS: एनजेसीएस पर बवाल, दिल्ली उच्च न्यायालय में फिर मुकदमा दायर, BAKS के ये आरोप

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.