Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शिव महापुराण का तीसरा दिन: दिखावे की भक्ति से रहें दूर, ये 10 पुण्य करें जरूर, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

शिव महापुराण का तीसरा दिन: दिखावे की भक्ति से रहें दूर, ये 10 पुण्य करें जरूर, देखिए फोटो

27/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Third-day-of-Shiva-Mahapuran-Stay-away-from-show-off-devotion-do-these-10-virtues
  • हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी इस्पात नगरी, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा-मनुष्य के जीवन की पूंजी उसके कर्म हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विश्वविख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री एकांतेश्वर महादेव की कथा सुनने गुरुवार को तीसरे दिन भी भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। अपनी कथा में एकांतेश्वर महादेव की महिमा बताते हुए कहा कि पार्वती जी ने फल की प्राप्ति के लिए एकांतेश्वर महादेव की आराधना की थी।

उन्होंने बताया कि दुनिया मे हर दूल्हे की बारात घर अथवा मंदिर से निकलती हैं, लेकिन शिवजी की बारात शमशान से निकली थी। ब्रह्मा जी, विष्णु से शिवजी से बारात में चलने के लिए तीन दिन से आग्रह कर रहे थे, लेकिन शिव जी ने कहा अभी मुहूर्त नही हुआ हैं। तीन दिन के बाद जब शमशान में लाश जली तो उस लाश की राख लपेटकर भगवान शंकर अपने साथियों के साथ बारात के लिए निकले। कथा के समापन पर आज “ नंदी पर बैठे बम भोला दूल्हा बनके “ भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।

शिवपुराण का महत्व बताते हुए पंडित श्री मिश्रा ने कहा हैं कि शिवपुराण कर्म प्रधान हैं, कर्म की बात करता हैं। अगर आप किसी भूखे को रोटी और बेसहारे को सहारा देते हैं तो आपके बुरे समय मे महादेव भी आपका साथ देंगे। महादेव को प्रसन्न करने के लिए जरूरी नहीं हैं कि आप मंदिर में दीप और अगरबत्ती जलाएं अगर आप किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देते हैं, किसी असहाय की सहायता कर देते हैं तो महादेव का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।

आप जैसा व्यवहार अपने लिए चाहते हैं वैसा ही व्यवहार आपको दूसरों के साथ भी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अपने कर्म को सदैव अच्छा रखो अगर कोई बुरा कर्म करता हैं , तो उसकी वजह से आप बुरे कर्म मत करो आप अपना कर्म हमेशा सही रखो।

ये 10 पुण्य अवश्य करें

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शिवमहापुराण में वर्णित 10 पुण्य का कार्य प्रत्येक मनुष्य को अवश्य करना चाहिए। चार पुण्य वाणी के होते हैं- सत्य बोलना, स्वाध्याय, प्रियवाणी, हितकर वाणी। तीन पुण्य शरीर के होते हैं-दोनों हाथों से दान, रक्षा करना, सेवा करना और तीन पुण्य मन के होते हैं-हर जीव पर दया करना, लोभ का त्याग करना एवं ईश्वर में श्रद्धा एवं विश्वास बनाये रखना।

एकांतेश्वर महादेव अर्थ-दिखावे की भक्ति से दूर रहना हैं

एकांतेश्वर स्वरूप का अर्थ बताते हुए पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि एकांतेश्वर का अर्थ एकान्त में दिखावे से दूर महादेव की आराधना करना हैं। दिखावे के जमाने में भी जो लोग दिखावे से दूर होते हैं वो महादेव को प्रिय होते हैं, महादेव उनकी भक्ति से शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव सहज हैं वो भक्तों को दुनिया की मोहमाया से निकालते हैं।

पंडित जी ने बताया कि अगर आप किसी विषम परिस्थिति में फंसे हो और कोई समाधान नहीं मिल रहा हैं। सभी जगह प्रयास कर लिए लेकिन समस्या सुलझने के बजाय उलझती जा रही हैं तो एकांत में स्थित शिव मंदिर में महादेव की आराधना करनी चाहिए अगर एकांत में मंदिर नही मिल रहा हैं तो किसी एकांत जगह मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एक बेलपत्र, एक चावल का दाना, एक श्वेत पुष्प, एक दूब पत्ती और एक शमी के पत्ते मात्र से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और सारी समस्या को दूर करते हैं।

कथा में भिलाईवासियों की उदारता एवं भक्तिभाव का किया जिक्र

पंडित जी ने कथा में भिलाईवासियों की श्रद्धा एवं भक्तिभाव का जिक्र करते हुए बताया कि रात में पंडाल में रुके श्रद्धालुओं के लिए भिलाई के निवासी, सामाजिक संगठन भोजन, बिस्किट, शर्बत लेकर उपस्थित हो जाते हैं ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी न हो। आयोजन समिति, सामाजिक संगठन, प्रशासन द्वारा द्वारा सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई प्रकार के इंतजाम किए गए हैं।

पशुपति नाथ व्रत से मिला फल

सुषमा बोरिकर बालाघाट निवासी ने पत्र में लिखा था कि उनके बेटे बीरेंद्र बोरिकर 8 साल से नौकरी के लिए प्रयासरत था हर बार एक, दो नम्बर से चूक जाता था। सुषमा बोरिकर ने पत्र में लिखा कि 2018 से आस्था चैनल पर कथा सुन रही थी। उन्होंने पत्र में बताया कि उन्होंने अपने बेटे को मंदिर जाने के लिए कहा तो बेटे ने सवाल किया कि मंदिर जाने से क्या होगा ?

सुषमा जी ने बताया की उन्होंने अपने बेटे के मन मे शिव के प्रति विश्वास जगाया एवं मंदिर भेजना प्रारम्भ किया। सुषमा जी ने पशुपति नाथ का व्रत करना प्रारम्भ किया और उनके बेटे ने बेलपत्र पर शहद लगाकर शिव जी को अर्पित कर पूरी मेहनत से परीक्षा देने गया और आज उसकी जॉब रेलवे में लग गई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BWU अध्यक्ष व BJP नेता उज्ज्वल दत्ता के 53वें बर्थडे पर बड़ा सियासी संदेश, यूनियन दफ्तर और सांसद के घर पर मना जश्न
Next: राउरकेला इस्पात जनरल अस्पताल की नर्स पकवान से डांस तक किसी से नहीं कम

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.