Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BWU अध्यक्ष व BJP नेता उज्ज्वल दत्ता के 53वें बर्थडे पर बड़ा सियासी संदेश, यूनियन दफ्तर और सांसद के घर पर मना जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BWU अध्यक्ष व BJP नेता उज्ज्वल दत्ता के 53वें बर्थडे पर बड़ा सियासी संदेश, यूनियन दफ्तर और सांसद के घर पर मना जश्न

27/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-political-message-on-the-53rd-birthday-of-BWU-President-and-BJP-leader-Ujjwal-Dutta-celebration-at-union-office-and-MP-house

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) के अध्यक्ष और बीजेपी (BJP) नेता उज्ज्वल दत्ता का 53वां बर्थ धूमधाम से मनाया जा रहा है। 27 अप्रैल 1969 को भिलाई में जन्म उज्ज्वल दत्ता का बर्थ रात 12 बजे से ही मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था।

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर यूनियन अध्यक्ष के हाथों केक कटवाया। जी-20 के लोगो और भाजपा के प्रतीक के आकार का केक बनवाया गया। गुरुवार सुबह मंदिर में पूजा पाठ के बाद दिनभर कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाम को यूनियन दफ्तर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले पड़े बर्थ डे को शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। सांसद से नजदीकी और भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी को लेकर बतकही शुरू हो गई है।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के जन्म दिन के अवसर पर सांसद विजय बघेल के सानिध्य में केक काट कर खुशियां मनाई गई। बीएसपी कर्मी एवं यूनियन पदाधिकारियों की टीम सांसद निवास सेक्टर-5 (भिलाई नगर) पहुंची, जहां पर श्रमिक नेता उज्जवल दत्ता के जन्म दिवस के अवसर पर सांसद विजय बघेल ने पुष्प हार एवं मुंह मीठा कर श्री दत्ता को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने बधाई देते हुए कहा कि आज श्रमिक हित में कार्य करते हुए कम समय में स्थानीय यूनियन होने के वावजूद जो मुकाम बीएसपी वर्कर्स यूनियन टीम ने हासिल किया है। वह निश्चित ही अच्छी नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने बीडब्ल्यूयू टीम की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह यूनियन असंगठित क्षेत्र में भी अच्छा काम कर रही है। आने वाला समय इस यूनियन टीम के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में उज्जवल होगा। बता दें कि भिलाई के श्रमिक नेता रॉबिन दत्ता और बीएसपी सेक्टर-7 स्कूल की शिक्षिका स्वर्गीय छाया दत्ता के बेटे उज्ज्वल दत्ता की प्राथमिक शिक्षा सेक्टर-7 बीएसपी स्कूल से हुई है।

साइंस कॉलेज दुर्ग से बीएससी के बाद इकोनॉमिक्स से एमए किया। 1989 से बीएसपी जुड़े। एलटीए ट्रेनिंग के जरिए भिलाई स्टील प्लांट में दाखिल हुए। 1992 में नियमित हो गए। छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। अविभाजित मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रहे। उसी समय विजय बघेल भी यूथ कांग्रेस में थे।

छत्तीसगढ़ बनने के बाद अजीत जोगी के संपर्क में आए और जब तक पूर्व सीएम जोगी जीवित रहे, उज्ज्वल दत्ता उनके साथ रहे। इधर-विजय बघेल भाजपा से सियासत कर रहे थे। इस वजह से सांसद विजय बघेल के जरिए उज्ज्वल दत्ता ने भाजपा ज्वाइन कर लिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident: Bhilai Steel Plant में 1200 Confined Space, जहां झुलसे 4 मजदूर वही सेफ्टी लिस्ट से बाहर, बचा सेफ्टी डिपार्टमेंट, फंसे HOD
Next: शिव महापुराण का तीसरा दिन: दिखावे की भक्ति से रहें दूर, ये 10 पुण्य करें जरूर, देखिए फोटो

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.