Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में अवैध होर्डिंग का खेल, निगम आयुक्त और BSP का आदेश ठेंगे पर, पूछने पर Suchnaji.com को धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township में अवैध होर्डिंग का खेल, निगम आयुक्त और BSP का आदेश ठेंगे पर, पूछने पर Suchnaji.com को धमकी

Azmat ali 25/04/2026 (Last updated: 25/04/2026) 1 minute read
Illegal Hoardings in Bhilai Township Municipal Commissioner and BSP Orders Ignored Suchnaji com Threatened for Questioning

किसी दिन कोई अनहोनी हो, इससे पहले भिलाई नगर निगम, बीएसपी को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी की जान न जाने पाए।

  • मेन गेट और बोरिया गेट तक अवैध होर्डिंग लगाई गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पिछले दिनों भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने सिविक सेंटर में निरीक्षण के दौरान अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगाने वालों पर 5000 रुपए जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने भी अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग बैनर, पोस्टर हटाया।

बावजूद, कोई असर नहीं दिख रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि अब ये हादसे का कारण भी बनेंगे। मेन गेट से लेकर बोरिया गेट तक अवैध होर्डिंग लगाई जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट का जनसंपर्क विभाग बकायदा होर्डिंग गिनने का काम करता है। लेकिन, सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया है।

अब किसी के आदेश पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सूचनाजी.कॉम की टीम बोरिया गेट से गुजरी। बीच सड़क पर होर्डिंग लगाते हुए कुछ लोग दिखे। बोरिया गेट के सामने होर्डिंग लगाने की दिलेरी हैरान करने वाली थी। होर्डिंग लगाने के लिए सड़क पर मौजूद युवकों से पूछने पर जवाब मिला कि हम लोगों को कुछ नहीं जानकारी है।

भैया लोग सड़क उस पार खड़े हैं, वही लगवा रहे हैं। यही सवाल दूर खड़े 2 लोगों से पूछा गया तो वे उल्टे गुंडई करने लगे। एक चर्चित अखबार का नाम भी भुनाने की कोशिश की।

इतना सुनते ही सूचनाजी.कॉम ने इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के मुखिया रेमी थॉमस को फोन लगाया। उन्होंने कहा-किसी को कोई अनुमति नहीं दी गई है। तत्काल एक टीम मौके पर भेज रहा हूं। यह सुनते ही होर्डिंग लगवाने के लिए मौजूद 2 लोग कार में बैठे और धमकी देते हुए फरार हो गए।

सवाल ये है कि स्वच्छ और सुंदर भिलाई का बीएसपी प्रबंधन और भिलाई नगर निगम नारा लगाता है। सड़क पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने की खेल कैसे खेले जा रहे। किसको फायदा पहुंच रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर होती है। होर्डिंग की वजह से हादसे का हर समय डर बना रहता है। किसी दिन कोई अनहोनी हो, इससे पहले भिलाई नगर निगम और बीएसपी को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी की जान न जाने पाए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: सेक्टर 6 के अनफिट ब्लाक हो रहे ध्वस्त, कब्जेदारों में हड़कंप
Next: BSP पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, शिकायत पर सिर्फ टीन से ढककर मामला दबाने की कोशिश

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.