Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से

Azmat ali 09/06/2025 1 minute read
To increase the trend towards fitness, BSP Officers Association linked cycle rally with SAIL Secure

ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा-अच्छे स्वास्थ्य के लिए वाहनों को छोड़ वापस साइकिल की ओर लौटना होगा।

  • बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्वारा ‘सेल सिक्योर’ के प्रमोशन हेतु साइकिल रैली का आयोजन।
  • पवन कुमार शर्मा-डायरेक्टर मां शारदा पब्लिक स्कूल, एस सजीव, डायरेक्टर-मैत्री एजुकेशन सोसाइटी ने विचार भी साझा किए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आफिसर्स एसोसिएशन-बीएसपी (Officers Association Bhilai Steel Plant) के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के साथ सेल के अत्यंत प्रतिष्ठित उत्पाद “सेल सिक्योर“ के प्रचार हेतु साइकिल रैली का आयोजन रविवार को प्रगति भवन, सिविक सेंटर में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP ने बोलानी माइंस के स्कूल सौंपे  DAV को

इस आयोजन में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, भिलाई साइकिलिंग क्लब एवं सायकल पोलो के बालक-बालिकागण, कोच तथा बड़ी संख्या में भिलाई के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया। इस आयोजन को प्रातः 6.45 बजे प्रारंभ किया।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: समर कैंप में फुटबॉलर बनने का दिख रहा जुनून, आदिवासी लड़कियों का हौसला बुलंद

प्रतिभागियों ने प्रगति भवन से साइकिलिंग शुरू किया और शहीद उद्यान, परिवार चौक से रेल चौक होते हुए मिराज सिनेमा चौक से होते हुए वापस प्रगति भवन पहुंचे। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह का प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में समर कैंप शुरू, बच्चों की लगी खेल पाठशाला

इस आयोजन में ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने अपने संदेश में कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर पर्यावरण हेतु हमें जैविक इंधनों से चलने वाले वाहनों को छोड़ वापस साइकिल की ओर लौटना होगा। बढ़ते संसाधनों व दिखावा संस्कृति के कारण हम सब साइकिल को छोड़कर दुपहिया व चार पहिया वाहनों की तरफ बढ़ गये और विकसित देशों के लोग वापस साइकिल को अपना चुके हैं। अब हमें भी वापस साइकिल को अपनाकर अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को बेहतर बनाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

कार्यक्रम के समापन में समूह फोटोग्राफी की गयी तथा विश्व साइकिल दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस को समायोजित कर आयोजित इस कार्यक्रम में आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण नरेन्द्र कुमार बंछोर, अध्यक्ष ओए-बीएसपी, परविंदर सिंह, महासचिव, ओए-बीएसपी, तुषार सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम, ओए-बीएसपी, अखिलेश मिश्रा उपाध्यक्ष द्वितीय, ओए-बीएसपी, संजय तिवारी, सचिव प्रथम, ओए-बीएसपी, जेपी शर्मा सचिव द्वितीय, ओए-बीएसपी, मानस रंजन रथ, जी एस राव, जयंत दीवान, डीपीस बरार, राजेश शर्मा, विकास पात्रो आदि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

इस कार्यक्रम में विनायक चन्नावार महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, तथा पवन कुमार शर्मा डायरेक्टर मां शारदा पब्लिक स्कूल, एस सजीव, डायरेक्टर मैत्री एजुकेशन सोसाइटी ने अपने विचार भी साझा किये।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

इस आयोजन में प्रत्येक रविवार साइकिलिंग के आयोजन में अहम योगदान देने के लिए विनायक चन्नावार महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, प्रतीक मनोध्या एनआईएस अंतरराष्ट्रीय कोच, देवप्रकाश वर्मा सचिव दुर्ग साइकिलिंग एसोसिएशन, शशांक देशमुख कोषाध्यक्ष दुर्ग साइकिलिंग एसोसिएशन, प्रवीण यदु दुर्ग जिला साइकिलिंग एसोसिएशन, शशिकांत पाण्डेय व्यायाम शिक्षक, माधव कौरी, कृष्णा शाह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र मानिकपुरी द्वारा किया गया तथा ओए महासचिव परविंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भिलाई को पुनः स्वस्थ और स्वच्छ बनाने हेतु साइकिलिंग अपनाने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर
Next: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को मिले 57 अफसर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.