Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सियासी पार्टी नहीं, यूनियन कर सकती है कर्मियों का भला, प्रबंधन साध रहा राजनीतिक नेताओं को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सियासी पार्टी नहीं, यूनियन कर सकती है कर्मियों का भला, प्रबंधन साध रहा राजनीतिक नेताओं को

06/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Union-not-political-party-can-do-good-to-the-workers-management-is-helping-political-leaders
  • श्रमिक नेता स्वर्गीय रोबिन दत्ता की जयंती मनाई गई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयाजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) के संगठित एवं असंगठित श्रमिकों के हितों एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले श्रमिक नेता स्वर्गीय रोबिन दत्ता की जयंती मनाई गई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) कार्यालय में जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये खबर भी पढ़ें : नागालैंड में रणजी ट्रॉफी क्रिकेट फिटनेस कैंप की कोच बनी छत्तीसगढ़ की बेटी शयला आलम, दुर्ग रेलवे कॉलोनी चर्चा में

कार्यक्रम में सर्व प्रथम स्वर्गीय रोबिन दत्ता जी के छाया चित्र पर , माल्यार्पण एवं दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईl स्वर्गीय रोबिन दत्ता की जयंती पर “ट्रेड यूनियनों के प्रति श्रमिकों के घटते विश्वास एवं राजनीतिक दलों का ट्रेड यूनियन में बढ़ते हस्तक्षेप” विषय पर  विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गयाl

ये खबर भी पढ़ें : Durgapur Steel Plant: बोनस, एनजेसीएस और लोकल मुद्दे को लेकर DSP INTUC ने किया प्रदर्शन

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से रवि शंकर सिंह (Ravi Shankar Singh), रूपेन्द नाथ, अमित बर्मन,नोहर सिंह गजेंद्र, प्रेम सागर सिंह, उज्जवल दत्ता आदि ने विचार व्यक्त किया l वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों के अंदर की उदासीनता जागरूकता की कमी के चलते एवं वर्चस्व की लड़ाई में ट्रेड यूनियन मूवमेंट (Trade Union Movement) कमजोर होता गया, जिसके कारण राजनीतिक  हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : पाटन, कवर्धा, धमतरी और पिथौरा के विकास का मॉडल तैयार, 2031 का मास्टर प्लान लागू

इसके कारण कर्मचारी एवं उनके परिवार को उचित हक एवं सम्मान मिल पाने में कमी देखने को मिल रही हैl भिलाई (Bhilai) का इतिहास गवाह है कि राजनीतिक पार्टियों के नेता श्रमिकों नेताओं के पीछे घूमते थे। लेकिन अब बदली हुई परिस्थिति देखने को मिल रही हैl यही वजह है कि प्रबंधन श्रमिक नेताओं के बजाय राजनीतिक नेताओं को साधने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Durg जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में तैयार, 10 लाख ई-बुक से कीजिएगा UPSC, CG PSC, रेलवे, BANK,SSC की तैयारी

इसका खामियाजा कर्मचारियों (Employees) को उनके नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा हैl इसलिए कर्मचारियों को चाहे वह संगठित क्षेत्र के हों या असंगठित क्षेत्र के हों आपस में एकता बनाए रखना बहुत जरूरी है। साथ ही  सभी कर्मचारियों को यह जरूर समझना होगा कि उनके हक और हितों की रक्षा राजनीतिक पार्टियां (Political Parties) नहीं बल्कि श्रमिक नेता ही कर सकेंगेl कार्यक्रम का संचालन बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) के कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह द्वारा किया गयाl

ये खबर भी पढ़ें : हाउस लीज: BSP OA के प्रयासों से 378 लीजधारकों को मिला लीज डीड रजिस्ट्रेशन का तोहफा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पानी टंकी हादसा से टूटा वाल्व, सेक्टर-2 की पाइपलाइन मिली, अब पानी सप्लाई की बढ़ी उम्मीद
Next: बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिकों की जान जोखिम में, कोई ज़रा इस सड़क पर दे ध्यान

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.