Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: बगैर हेलमेट बाइक भगा रहे मजदूर को रोकने पर हंगामा, CGM-URM ने कहा-गेट पास करो कैंसिल, सतर्क हो जाएं आप भी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: बगैर हेलमेट बाइक भगा रहे मजदूर को रोकने पर हंगामा, CGM-URM ने कहा-गेट पास करो कैंसिल, सतर्क हो जाएं आप भी…

23/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
  • सीजीएम यूआरएम अनीस सेन गुप्ता भी हरकत में आ गए। वाहन संख्या सीजी 07 बीटी 4313 को ठेका मजदूर कुलदीप चला रहा था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट में पिछले 4 साल में 25% रोड और वर्क एक्सीडेंट बढ़ गए हैं। लगातार हादसों से प्रबंधन हैरान है। इस पर लगाम लगाने के लिए हर स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। रोको-टोको की परंपरा पर अमल किया जा रहा है ताकि कोई गलत तरीके से वाहन न चलाए। सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  EPFO के नियमों ने उलझाया, तो क्या सेल के कर्मचारी-अधिकारी EPS 95 पेंशन के लिए पात्र नहीं

सेफ्टी रूल्स पर अमल कराने के लिए 21 मार्च को बीएसपी के अधिकारियों ने मेन गेट के पास प्लांट के अंदर एक ठेका मजदूर को पकड़ लिया। बगैर हेलमेट बाइक को लहराते हुए मजदूर कहीं जा रहा था। सेफ्टी डिपार्टमेंट के कार्मिकों ने वाहन को हाथ दिया और हेलमेट के बगैर वाहन चलाने पर सवाल दाग दिया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL E0 Exam: जूनियर ऑफिसर परीक्षा में दें बोनस अंक और हटाएं रिजनिंग में क्वालीफाई मार्क

इतना सुनते ही यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम का ठेका मजदूर कार्मिकों से भिड़ गया। बात बढ़ती गई और नौबत देख लेने तक पहुंच गई। विवाद गहराता देख वरिष्ठ अधिकारियों ने नंबर प्लेट सहित वाहन की फोटो खींचकर मजदूर को जाने दिया। मजदूर तो कॉलर झाड़ते हुए चला गया, लेकिन विवाद नहीं थमा।

ये खबर भी पढ़ें:  दिल्ली से चला CRPF महिला डेयरडेविल्स का दल पहुंच रहा नक्सलियों के गढ़, SAIL Bhilai Steel Plant ने किया स्वागत

सेफ्टी डिपार्टमेंट ने नंबर प्लेट के आधार पर पूरी जानकारी जुटाने के बाद यूआरएम के सीजीएम को पूरी कहानी सुनाई। सीजीएम यूआरएम अनीस सेन गुप्ता भी हरकत में आ गए। वाहन संख्या सीजी 07 बीटी 4313 को ठेका मजदूर कुलदीप चला रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL EL Encashment 2023: ईएल नकदीकरण का लाभ लेने 31 मार्च तक करें आवेदन, अगर 24 तक किया आवेदन तो मार्च की सैलरी संग मिलेगी रकम

सीजीएम ने ऑपरेटिंग अथॉरिटी जीएम मैकेनिकल इलियास अहमद को एक्शन लेने के लिए निर्देशित किया है। सीजीएम ने आदेश दिया है कि ठेकेदार भूषण कुमार को तलब किया जाए और आरोपित मजदूर का गेट पास निरस्त कर दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  Safety Award: 2021-22 में टाटा में एक भी मौत नहीं, जीता पहला अवॉर्ड, SAIL BSP के खाते में 7 पुरस्कार

इस पर तत्काल प्रभाव से अमल करने की बात कही गई है ताकि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की हरकत कोई करता है तो उसके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। मजदूर के वाहन पर जिद्दी सरदार…लिखा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL EL Encashment 2023: ईएल नकदीकरण का लाभ लेने 31 मार्च तक करें आवेदन, अगर 24 तक किया आवेदन तो मार्च की सैलरी संग मिलेगी रकम
Next: Bhilai Steel Plant: BSP ने 2021-2022 से 18.2% ज्यादा किया फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन, बना रिकॉर्ड

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.