Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के विनोद नायर होंगे Volleyball Championship के मुख्य रेफरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के विनोद नायर होंगे Volleyball Championship के मुख्य रेफरी

14/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Vinod-Nair-of-Bhilai-Steel-Plant-will-be-the-chief-referee-of-Volleyball-Championship-3
  • इंटर स्टील वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए पर्यवेक्षक/मुख्य रेफरी के रूप में चयनित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL)-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant)  के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) के इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) में कार्यरत प्रतिभाशाली खिलाड़ी विनोद नायर (Vinod Nair) ने अपने खेल प्रतिभा से पुनः भिलाई (Bhilai) का नाम रौशन किया है। विनोद नायर (Vinod Nair) का चयन सितम्बर माह में विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाली स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड इंटर स्टील वॉलीबॉल चैंपियनशिप (Steel Plant Sports Board Inter Steel Volleyball Championship ) के लिए पर्यवेक्षक/मुख्य रेफ्री के रूप में किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक ने खोला विकास का पिटारा, सेक्टर में बनाएंगे स्मार्ट सड़क, बैडमिंटन ग्राउंड का  लोकार्पण

इस चैंपियनशिप (Championship) का आयोजन 26 से 29 सितंबर के मध्य विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में किया जा रहा है। नायर, एनआईएस वॉलीबॉल कोच रहे हैं। साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफ्री के रूप में योगदान देकर भिलाई को गौरवान्वित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेसी बोले-प्रगति यात्रा में बह रही विकास की गंगा, सेक्टर 6 वासियों को मिली सौगात

विदित हो कि विनोद नायर (Vinod Nair)  को छत्तीसगढ़ शासन (Chhattisgarh Govt) द्वारा वॉलीबाल मैच (VolleyBall Match) के इंटरनेशनल रेफ्री (International referee) के रूप में उनके द्वारा दिए गए श्रेष्ठ योगदान के लिए वर्ष 2014 में वीर हनुमान सिंह अवार्ड से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त उन्हें वर्ष 2014 में चीन में विश्व महिला चैम्पियनशिप के लिए एशियाई क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में आफिशियल के रूप में प्रतिभागिता की। थाईलैंड में 17वीं एशियाई सीनियर वूमेन वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भी अपनी भागीदारी दी थी।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने

विनोद नायर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप (Championship) में पिछले कई सालों से चीफ रेफरी की भूमिका निभाते आ रहे हैं। परन्तु इस बार उन्हें पर्यवेक्षक की भी जिम्मेदारी दी गई है। इस 4 दिवसीय चैंपियनशिप में भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) सहित कई राज्य की टीमें भाग लेंगी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95, Gratuity की समस्या का समाधान कर रहा Ex-Employees Welfare Association BSP & SAIL, कीजिए इन नंबरों पर कॉल

यह उल्लेखनीय है कि विनोद नायर अपने खेल कैरियर में 7 अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप तथा 40 से अधिक विभिन्न राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (National Volleyball Championship ) में रेफ्री व तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है। विशाखापत्तनम प्रवास के लिए पूरे भिलाई-दुर्ग की खेल बिरादरी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भिलाई के खेल बिरादरी ने उन्हें बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें :  घर का बच्चा न बिगड़े, इसलिए माताओं-बहनों को ध्यान देना होगा, कांग्रेस सरकार बदलना होगा-पाण्डेय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai में फिर कब्जेदारों पर एक्शन, बैक लाइन पर बना अवैध कमरा ध्वस्त
Next: SAIL चेयरमैन साहब…! Bonus के लिए जल्द बुलाएं मीटिंग, अब और न कराएं इंतजार

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.