Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 हायर पेंशन पर सेल, इस्पात मंत्रालय को जगाइए, एरियर न मिलने से कर्मियों में आक्रोश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 हायर पेंशन पर सेल, इस्पात मंत्रालय को जगाइए, एरियर न मिलने से कर्मियों में आक्रोश

22/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-18.26.29

– जनवरी 2017 के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों को वेतन समझौते का आर्थिक लाभ उनका हक व अधिकार हैं।
– हायर पेंशन हेतु कम्पनी सीपीएफ ट्रस्ट रूल्स की आ रही दिक्कतों को सेल प्रबंधन व इस्पात एवं श्रम मंत्रालय शीघ्र हस्तक्षेप करे।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सीटू जिला संयोजन समिति के संयोजक एवं बीएसपी सेवा निवृत्त एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एम एस शांत कुमार ने कहा कि सेल में वेतन समझौता से एक जनवरी 2017 से लागू होना था। वेतन समझौते का आर्थिक लाभ को अप्रैल 2020 से लागू किया गया। इससे जनवरी 2017 के बाद से 30 मार्च 2020 तक के एरियर से कर्मियों को वंचित कर दिया गया। 39 माह का एरियर की राशि का सिर्फ वर्तमान में सेवारत कर्मियों के लिए ही महत्व नहीं रखता बल्कि इस दौरान सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों और सेवा के दौरान निधन हो चुके कर्मियों के परिजनों के लिए भी उतना ही महत्व रखता है क्योंकि

1. जनवरी 2017 के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों को वेतन समझौते का आर्थिक लाभ उनका हक व अधिकार हैं।
2. सेवा निवृत्त कर्मियों को बढ़े वेतनमान से उनकी ग्रैज्यूटी, सीपीएफ में बढ़ोतरी होती।
3. बढ़े हुए वेतनमान के आधार पर पेंशन फण्ड में कॉन्ट्रिब्यूशन जाता जिसके चलते हायर पेंशन में बढ़ोतरी होती हायर पेंशन की गणना में 58 साल के पूर्व के 60 माह के वेतनमान का औसत लिया जाता हैं जनवरी 2017 से मार्च 2020 के मध्य सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक लाभ नहीं देने के चलते 60 माह का औसत वेतन कम हो जाएगा यानि कम पेंशन।
4. सेल प्रबंधन से मांग हैं कि जनवरी 2017 के बाद निधन हुए कर्मियों के पत्नी को ई एफ बी एस के अंतर्गत मिलने वाले डी ए , बेसिक वाली राशि वेतन समझौते के आधार पर रिवाइज्ड होकर (लगभग 50 % की वृद्धि) राशि मिलनी चाहिए।
5. जिन कर्मचारियों ने सेल के उत्पादन व उत्पादकता में जो बराबर का योगदान दिए उनके प्रति सेल का यह अन्यायपूर्ण फैसला हैं। एक ओर हायर पेंशन को ईपीएफओ ने सेल ट्रस्ट के नियमों का हवाला देते हुए अटका दिया है इस पर सेल प्रबंधन, इस्पात मंत्रालय अपने कर्मियों व अधिकारियों के हित मे कोई हस्तक्षेप कर मदद नहीं कर रहा हैं।

अब आने वाले माह में मेडिक्लेम का नवीनीकरण होना हैं और इन वर्षों का अनुभव है प्रीमियम में 10- 15 फीसद बढ़ोतरी। इतना लाभ कमाने के बावजूद क्या सेल अपने भूतपूर्व कर्मचारियों को इसमें राहत नहीं दे सकता हैं ? इन सभी बातों से सेल भिलाई के सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारियों में एक तरीके का रोष व गुस्सा हैं।

हमारी यह मांग थी कि जनवरी 2017 के बाद निधन हुए कर्मियों के पत्नी को ई एफ बी एस के अंतर्गत मिलने वाले डी ए , बेसिक वाली राशि वेतन समझौते के आधार पर रिवाइज्ड होकर (लगभग 50 % की वृद्धि) राशि मिलनी चाहिए वेतन समझौते के आधार पर । सीटू भिलाई के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने हमसे यह जानकारी साझा किया कि सेल अभी सिर्फ अप्रैल 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच संयंत्र के जिन सेवारत कर्मचारियों का निधन हो गया था और उनकी पत्नी को ईएफबीएस के अंतर्गत पुराना बेसिक+डीए मिल रहा था।

उन्हें ई एफ बी एस के अंतर्गत रिवाइज्ड बेसिक+डीए देगा। इसके सम्बन्ध में *कर्मचारी सेवाएं और कार्मिक विभाग बीएसपी सेक्टर 5 कार्यालय (अंतिम भुगतान एवं पेंशन कार्यालय) से कार्मिक के परिवार को लेटर जारी किया जा रहा है। सेक्टर 5 कार्यालय से और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु लाभान्वित होने वाले परिवार अथवा उनके परिजनों को सूचित करने की आवश्यकता हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL, RINL, NMDC, नगरनार स्टील प्लांट और अधिकारियों के लिए होने जा रहा कुछ खास, SEFI ने एचडी कुमार स्वामी से की बात
Next: चंदा वसूली पर पलटवार, नोटिस पाने वाले BMS के पांचों नेताजी भड़के, खोला राज

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.