Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कांग्रेस-भाजपा में नूरा कुश्ती: लीज धारक पूछ रहे रजिस्ट्री कराना उचित है या नहीं, याद आए रामविलास पासवान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कांग्रेस-भाजपा में नूरा कुश्ती: लीज धारक पूछ रहे रजिस्ट्री कराना उचित है या नहीं, याद आए रामविलास पासवान

18/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
War-of-words-in-Congress-BJP-Lease-holders-are-asking-whether-it-is-appropriate-to-do-registry-or-not-Ram-Vilas-Paswan-remembered

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। लगभग 22 वर्ष पूर्व सेल मैनेजमेंट 5 चरणों में भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों के लिए लीज योजना लेकर आई थी। और यह योजना कई दौर के बाद भी अनसुलझी पहली की तरह बनी हुई है।

तो क्या इसलिए नहीं आया लीज का छठा चरण
पिछले तीन-चार दिनों में लीज रजिस्ट्री, डीड रजिस्ट्री कई तरह के अनसुलझे तकनीकी शब्द और अपने अपने तरीके से नेताओं द्वारा की जा रही कानूनी व्याख्या और यह दौर उस समय की याद दिला रहे हैं। जब धीरे-धीरे लीज पांच चरणों में आई, उसके बाद छठे चरण का दर्शन नहीं हो रहा। कारण भी यही था भिलाई में हमेशा से ही खासकर टाउनशिप और बीएसपी के मुद्दे को लेकर जरूरत से ज्यादा नेतागिरी होती है।

बीएसपी प्रबंधन एवं टाउनशिप के प्रभारी पर जरूरत से ज्यादा दबाव और वहां बैठा अधिकारी किसी तरह अपने समय काटने की फिराक में रहता है। और कई लोग राजनीतिक दबाव एवं उच्च प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के बीच पीसते हैं। ना टाउनशिप संभल रहा है, ना नेतागिरी थम रही है। ना कर्मियों को बेहतर आवास मिल रहे हैं। ना उनका बेहतर रखरखाव हो रहा है। हर तरफ नेतागिरी और वर्चस्व की राजनीति में कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं टाउनशिप के व्यापारी पीस रहे हैं।

रामविलास पासवान को याद किया जा रहा

कभी इस्पात मंत्री रामविलास पासवान जयंती स्टेडियम ग्राउंड से तत्कालीन एमडी रामा राजू की ओर देखते हुए कहे थे लीज का छठवां चरण लेकर आइए, लेकिन शुरू से ही तमाम तरह की पेंच में उलझा रहा यह मामला।

सेल के दूसरे यूनिट में लीज का छठा चरण आया और भिलाई में नहीं आया। कईयों ने इसी आस में क्वार्टर खाली नहीं किया। कभी 32 गुना, कभी 64 गुना किराए देते रहे, पेनाल्टी भरते रहे। और लीज आएगा करके कई लोग मकान खाली नहीं किए…।

आंदोलन करते रहे। लेकिन अंत: लीज नहीं आया। कुछ लोग नेता बने और उनके पास करोड़ों के मकान थे। इसी बीच लोग अपना सीपीएफ का पैसा छोड़ धीरे-धीरे बीएसपी को किराया पेनाल्टी देते रहे, उनका पैसा भी खत्म हो गया। घर भी नहीं मिला। फिर प्रबंधन ने इस आंदोलन को ठंडा करने के लिए लाइसेंस एवं रिटेंशन स्कीम लेकर आई और पूरा मामला धीरे-धीरे ठंडा ही हो गया। लीज के छठे चरण के लिए कई आंदोलन हुए। और यह मुद्दा चुनाव में आग में घी का काम करता है।

बीएसपी कर्मचारी कभी हराकर तो कभी जीताकर होते रहे खुश

कभी इसको हराकर, कभी उसको जीता कर बीएसपी कर्मचारी-अधिकारी खुश होते रहे और अपनी राजनीतिक पकड़ खोते रहे। लीज का एक जिन बाहर आया। रजिस्ट्री, बीएसपी प्रबंधन के पत्र, 22 साल पुराने दर पर रजिस्ट्री, वर्तमान दर पर रजिस्ट्री, 2100 की चपत, तो कहीं फ्री में पेपर बनाने का दौर आया। पहले दिन जिन लोगों ने रजिस्ट्री कराई मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। फिर विपक्षी दलों के साथ नूरा कुश्ती का जमाना आ गया।

भिलाई टाउनशिप के आम नागरिक यहां तक बोल रहे हैं कि ऐसा लग रहा कांग्रेस और भाजपा के लोग ही भिलाई में रहते हैं, बाकी यहां कोई रहता नहीं है और ना ही किसी को इसके बारे में कोई जानकारी है।
पूर्व राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के सुलझे हुए बयान ने लीज धारकों को यह संकेत तो दिया है कि यह एक प्रक्रिया में आगे बढ़ रहा है। जिन लोगों ने लीज रजिस्ट्री कराने का जिम्मा लिया, उन्हें ही नहीं पता इनके फायदे क्या है और जो इसका विरोध कर रहे थे, उन्हें यह नहीं पता कि इसका विरोध में क्यों कर रहे हैं।

हुडको रजिस्ट्री का भी चला था एक मैराथन एपिसोड

कुल मिलाकर भाजपा-कांग्रेस की नूरा कुश्ती और 4500 लीज धारक आशंकित हैं कि हम लीज रजिस्ट्री कराएं कि नहीं कराएं, और इसके क्या फायदे भविष्य में होंगे। क्योंकि इसी तरह से भिलाई में हुडको रजिस्ट्री का भी एक मैराथन एपिसोड चला और विधायक महोदय की छुट्टी हो गई। ये पब्लिक है सब जानती है।

लेकिन एक बात पूर्ण रूप से स्पष्ट हो गई बीएसपी मैनेजमेंट, बीएसपी कर्मचारी, बीएसपी की ट्रेड यूनियनें आदि एसोसिएशन की निष्क्रियता, आपसी खींचतान और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की गला काट प्रतिस्पर्धा में इनके ऊपर बाहरी राजनीति जबरदस्त तरीके से हावी हो गई है।

मामला बीएसपी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, बीएसपी प्रबंधन या सेल प्रबंधन के बीच का है। लेकिन न ही प्रबंधन कुछ बोल रहा है, न ही कर्मचारियों के प्रतिनिधि ट्रेड यूनियन कुछ बोल रहे हैं। ऐसे में तीसरा विकल्प भी लाने की सुगबुगाहट से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरेली पर भिलाई को और हरा-भरा करने संस्थाओं ने फलदार पौधे रोपने का छेड़ा अभियान
Next: Chhattisgarh को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान, बेमेतरा और सरगुजा ने किया कमाल

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.