Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में 12 घंटे मजदूरी, CPF में धांधली, नहीं दे रहे केंद्रीय वेतन, हो गई बवाल की तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में 12 घंटे मजदूरी, CPF में धांधली, नहीं दे रहे केंद्रीय वेतन, हो गई बवाल की तैयारी

Azmat ali 15/04/2026 1 minute read
Workers at Bhilai Steel Plant are Working 12-Hour Shifts Facing CPF Fraud and the Central Pay Scale is Not Applicable

इंटक बोला-ठेका श्रमिकों से 12 घंटे सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्य लिया जा रहा। इसका कहीं पर भी रजिस्टर में इंट्री नहीं होती।

  • बीएसपी के ठेका श्रमिकों को केंद्रीय वेतन लागू नहीं होने पर होगा बड़ा प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 4 कार्यालय में रखी गई। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के श्रमिकों के वेतन एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा किया गया।

वक्ताओं न कहा-भिलाई इस्पात संयंत्र जो कि केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम है और केंद्र सरकार की घोषणा के उपरांत अभी तक भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों को राज्य निर्धारित केंद्रीय न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है, जिससे श्रमिकों में काफी आक्रोश है और कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर अप्रैल के अंत तक भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय न्यूनतम वेतन लागू नहीं करता है तो आने वाले समय में स्टील ठेका श्रमिक यूनियन बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ठेका श्रमिकों को मिले लीव कार्ड, ऑनलाइन छुट्टी भरने की सुविधा

भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिक उत्पादन एवं लाभार्जन में 80% तक का योगदान दे रहे हैं। लेकिन सुविधा नहीं के बराबर है। बीएसपी द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम में भी छुट्टी का ऑप्शन नहीं दिया गया है और ठेका श्रमिकों को लीव कार्ड भी नहीं दिया जाता। जिसके कारण ठेका कंपनियों ठेका श्रमिकों को छुट्टी का वेतन नहीं देते एवं राष्ट्रीय छुट्टी में उन्हें दुगना वेतन भी नहीं दिया जाता है।

20% ठेका श्रमिकों की छंटनी बंद हो

एसपी प्रबंधन द्वारा लगातार होने वाले नए ठेके में 20% ठेका श्रमिकों की संख्या कम की जा रही है जिससे ठेका श्रमिकों को रोजगार का संकट हो रहा है एवं घर परिवार चलाने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छटनी से श्रमिकों में भविष्य में रोजगार के डर से उनका मनोबल कम हो रहा है जिसका प्रभाव संयंत्र के कार्य पर पड़ रहा है।

12 घंटे कार्य करने की अनिवार्यता को समाप्त करें

संयंत्र के कई विभागों में ठेका श्रमिकों के ठेका पद्धति में मैन पावर हटाकर केपीआई आधारित ठेका होने से ठेका कंपनियां ठेका श्रमिकों को 12 घंटा सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक कार्य ले रही हैं, जिसका कहीं पर भी रजिस्टर में लिखित नहीं होता और ठेका श्रमिकों को 8 घंटा का ही सेवा दर्ज होता है, जिससे सुरक्षा और ओवर टाइम मिलकर उन्हें वेतन के नाम पर एक दिन का पूर्ण वेतन दिया जा रहा है। सीपीएफ की पूर्ण धांधली हो रही है। कई ठेका कंपनियां ठेका श्रमिकों के पूर्ण सीपीएफ नही दे रहे हैं। बीएसपी प्रबंधन ठेका श्रमिकों के सीपीएफ की पूर्ण जांच करें।

एफएसएनएल कोनोकोई ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में नहीं मिल रही पूर्ण एडब्ल्यूए की राशि

भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत स्क्रैप का कार्य करने वाली ठेका कंपनी एफएसएनएल कोनोकोई ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत लगभग 500 ठेका श्रमिकों को पूर्ण 3700 एडब्ल्यूए नहीं दिया जा रहा है,जबकि यह ठेका कंपनी बीएसपी के अंतर्गत ठेका कार्य कर रही है। ठेका श्रमिकों के बैठने के लिए भी सही तरीके से रेस्ट रूम नहीं है, जिसकी शिकायत ठेका श्रमिकों ने यूनियन ऑफिस आकर किया।

इसके पहले भी इस विषय पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन एवं एफएसएनएल को यूनियन द्वारा पत्र दिया गया था। लेकिन प्रबंधन देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक ठेके श्रमिकों को नया ठेका होने के उपरांत भी पूर्ण रूप से एडब्ल्यूए नहीं दिया जा रहा है, जिससे ठेका श्रमिकों में काफी आक्रोश है, जो किसी भी दिन आंदोलन में परिवर्तित हो सकती है।

इंटक की मीटिंग में ये रहे मौजूद

कार्यकारिणी की बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, मनोहर लाल, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जयराम ध्रुव, संतोष ठाकुर, रिखीराम साहू, किशोर कुमार, प्रधान डी शंकर, बलराम वर्मा, के रामू, ओम प्रकाश, संजीव मानिकपुरी, महेंद्र कुमार, दामन लाल, कान्हाराम, कुलेश्वर मनहरण, नरेंद्र कुमार एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वेदांता पॉवर प्लांट एक्सीडेंट अपडेट: अब तक 16 मजदूरों की मौत, 5 नाजुक, 35 लाख मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा
Next: भिलाई स्टील प्लांट के जीएम की ओवर स्पीड कार डिवाइडर से टकराई, भयानक सड़क हादसा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.