Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant: ड्यूटी पर कहासुनी, ठेका मजदूर ने घर में घुसकर कर्मचारी और पत्नी को मारा, अस्पताल में भर्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ड्यूटी पर कहासुनी, ठेका मजदूर ने घर में घुसकर कर्मचारी और पत्नी को मारा, अस्पताल में भर्ती

Azmat ali 30/05/2026 1 minute read
IISCO Steel Plant Contract Worker Assaults Employee and Wife in Home Due to Duty Dispute Hospitalised

घायल कर्मचारी को बर्नपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एफआइआर के लिए तहरीर दी जाएगी। पुलिस शनिवार सुबह बयान लेगी।

  • आरोपित ठेका मजदूर संजय और परिवार वाले घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस को जानकारी दी गई है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में एक और मारपीट की घटना हो गई। नियमित कर्मचारी और उनकी पत्नी पर हमला बोल दिया गया। आरोपित ठेका मजदूर ने बेटे और पत्नी संग घर में घुसकर मारपीट की। वारदात के बाद सभी फरार हो गए हैं। घायल कर्मचारी को बर्नपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एफआइआर के लिए तहरीर दी जाएगी। पुलिस को सूचित किया गया है। शनिवार सुबह बयान लिया जाएगा।

सेल इस्को स्टील प्लांट के आरएमएचपी-ओएचपी के कर्मचारी अविनाश कुमार सिंह गुरुवार नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। टिपलर एरिया में रैक अनलोडिंग के लिए आया था। रात 3 बजे अविनाश कुमार ने ठेका मजदूर संजय सिंह को बोला, चलो अनलोडिंग कराते हैं। वह लगातार नजर अंदाज करने लगा। इस बात पर कहासुनी बढ़ गई।

संजय ने कहा-आप कैसे बोल सकते हैं, सुपरवाइजर बोल सकते हैं। मामला काफी तूल पकड़ लिया। अविनाश ने इसकी शिकायत प्रबंधन से की। उच्चाधिकारी एक्शन में आ गए। इस बात की खबर लगते ही ठेका मजदूर संजय ने बदला लेने की तैयारी की।

बेटे, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संजय, अविनाश की पिटाई के लिए उनके बर्नपुर गुरुद्वारा एबी टाइप आवास में पहुंचा। घर का दरवाजा खटखटाया। और गाली-गलौज करने लगे। अविनाश को खींचकर ठेका मजदूर के परिवार वालों ने मारना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के लिए अविनाश की पत्नी आईं, उन्हें भी मारा गया।

पति-पत्नी को चोट लगी। सिर, सीने और पेट में चोट लगी है। एक्सरे किया जा रहा है। परिवार में दो छोटे बच्चे हैं, इसलिए अविनाश की पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। शनिवार सुबह हॉस्पिटल में बुलाया गया है। जांच आदि की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपित ठेका मजदूर संजय और परिवार वाले घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस को जानकारी दी गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: एक थप्पड़ के जवाब में ठेका मजदूर की BMS नेताओं ने थाने के बाहर की पिटाई, पुलिस खींचकर ले गई अंदर, पढ़िए डिटेल
Next: वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला का निधन, शिवनाथ मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.