Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के जीएम की ओवर स्पीड कार डिवाइडर से टकराई, भयानक सड़क हादसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के जीएम की ओवर स्पीड कार डिवाइडर से टकराई, भयानक सड़क हादसा

Azmat ali 15/04/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant GM Injured in Road Accident

ट्रैफिक पुलिस के टीआई मनीष शर्मा तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। जख्मी में जीएम का सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उपचार कराया गया।

  • भट्ठी थाना पुलिस के मुताबिक ओवर स्पीड में कार थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिट ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के एक जीएम सड़क हादसे में जख्मी हो गए। बुधवार दिन में ड्यूटी के दौरान वह प्लांट से बाहर निकले थे, तभी सेक्टर 2 बीएसएनएल चौक के समीप हादसा हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त ही उधर से गुजर रहे ट्रैफिक पुलिस के टीआई मनीष शर्मा ने अपनी गाड़ी रोक दी।

तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल हालत में गाड़ी में बैठे अधिकारी को बाहर निकलवाए। इलाज के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेजा गया। गाड़ी की हालत देखकर लोग यही मान रहे थे कि कोई अनहोनी हुई होगी। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जीएम को डिस्चार्ज कर दिया गया। सिर में मामूली चोट लगी थी। परिवार वाले आए और उन्हें अपने साथ घर ले गए।

भट्ठी थाना पुलिस के मुताबिक ओवर स्पीड में कार थी। वाहन संख्या सीजी 04 ओबी 4208 डिवाइडर से टकराई है। कार की चपेट में कोई नहीं आया है। बाल-बाल अधिकारी भी बच गए हैं। जख्मी चालक को ट्रैफिक टीआई मनीष शर्मा ने अस्पताल भेजवाया था। गाड़ी को भट्ठी थाने में रखा गया है। आवागमन सुचारू हो गया है।

बताया जा रहा है कि कंप्रेस्ड एयर स्टेशन एंड चिल्ड वाटर प्लांट के जीएम एस भट्टाचार्जी अपनी मारुति सुजुकी कार से कहीं जा रहे थे। ऑन ड्यूटी हादसा हुआ है। घायल अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है कि गाड़ी चलाते समय अचानक से नींद लग गई। समझ में ही नहीं आया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

खबर लगते ही बीएसपी के उच्चाधिकारी भी हरकत में आ गए। जीएम एस. भट्टाचार्जी किस काम से बाहर निकले थे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन, विभाग की तरफ से परिवार को यही मैसेज दिया जा रहा है कि कोई पूछे तो बताना पत्नी के लिए दवा लेने जा रहे थे…।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में 12 घंटे मजदूरी, CPF में धांधली, नहीं दे रहे केंद्रीय वेतन, हो गई बवाल की तैयारी
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल कर्मी मन्नान अली ने ईस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.