Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • साहब 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर आते हैं BSP में ड्यूटी करने, गेट रहता है बंद, इसलिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस में देरी
  • ताज़ा ख़बरें

साहब 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर आते हैं BSP में ड्यूटी करने, गेट रहता है बंद, इसलिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस में देरी

Azmat ali 24/06/2026 1 minute read
Workers Demand that the BSP Joratarai gate be Opened at 5 AM

भोर में 4 बजे घर से निकलते हैं मजदूर, फिर भी लग जाती है देरी। गेट समय पर न खुलने से बढ़ी परेशानी। CISF खोले 5 बजे गेट।

  • परेशान श्रमिकों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए मानवीय आधार पर जोरातराई गेट खोलने की मांग की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के जोरातराई स्थित गेट नंबर-17 को लेकर ठेका श्रमिकों ने अपनी परेशानी सामने रखी है। दूर-दराज के गांवों से साइकिल से आने वाले श्रमिकों का कहना है कि गेट देर से खुलने के कारण उन्हें रोजाना कार्यस्थल पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बायोमेट्रिक अटेंडेंस तक प्रभावित हो रही है।

प्रथम पाली में ड्यूटी करने वाले कई श्रमिक सुबह चार बजे से ही अपने घरों से निकल पड़ते हैं। मोरिद, महका, उतई, सेलूद, पतोरा, डुंडेरा, कातरो और उमली जैसे गांवों से साइकिल चलाकर वे भिलाई स्टील प्लांट पहुंचते हैं। करीब 30 से 40 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करते हैं। इसके बावजूद उन्हें गेट नंबर-17 के बाहर इंतजार करना पड़ता है।

श्रमिकों का कहना है कि जोरातराई गेट सुबह करीब साढ़े पांच बजे के बाद खोला जाता है। तब तक बड़ी संख्या में कर्मचारी बाहर खड़े रहते हैं। गेट खुलने के बाद उन्हें यूनिवर्सल रेल मिल, रेल मिल, वायर रॉड मिल, बीआरएम, एसएमएस-3 और मर्चेंट मिल जैसे विभिन्न विभागों तक पहुंचना होता है। गेट से इन कार्यस्थलों की दूरी अधिक होने के कारण कई बार वे समय पर नहीं पहुंच पाते।

ठेका श्रमिकों ने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होने के कारण सुबह छह बजे से पहले कार्यस्थल पहुंचना जरूरी होता है। गेट देर से खुलने पर उनकी उपस्थिति और समयपालन प्रभावित होता है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती।

श्रमिकों का दावा है कि उन्होंने कई बार सीआईएसएफ के जोरातराई गेट प्रभारी से समय में बदलाव की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है। परेशान श्रमिकों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए मानवीय आधार पर गेट नंबर-17 को सुबह पांच बजे खोलने की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि गेट आधा घंटा पहले खोल दिया जाए तो वे आराम से अपने-अपने कार्यस्थलों तक पहुंच सकेंगे और प्रथम पाली की ड्यूटी समय पर शुरू कर पाएंगे। श्रमिकों ने उम्मीद जताई है कि सीआईएसएफ और प्रबंधन उनकी समस्या को संवेदनशीलता से समझेंगे और ऐसा समाधान निकालेंगे, जिससे रोजाना की यह परेशानी समाप्त हो सके।

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के बाद सीआइएसएफ गेट खोल सकता है। हड़ताल के समय रात में 3 बजे गेट खोलकर सभी मजदूरों को अंदर जाने दिया जाता है। गेट पास चेक करने के बाद सबको अंदर जाने दिया जाता है। इसलिए सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए भोर में 5 बजे गेट खोलने की मांग की जा रही है ताकि 6 बजे तक मजदूर अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच सकें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD रिव्यू मीटिंग से हटाए गए CGM, ED HR अधिकारियों संग पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के पास, टाउनशिप में हो रहा कुछ बड़ा
Next: Sector 9 Hospital Privatization: 29 को BSP कर्मचारी लगाएंगे काला बिल्ला, 30 को हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन, पढ़ें शेड्यूल

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.