Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पाटन में 150 बेटियों ने दौड़ाई साइकिल, जीते पुरस्कार, सांसद, BSP OA का साथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पाटन में 150 बेटियों ने दौड़ाई साइकिल, जीते पुरस्कार, सांसद, BSP OA का साथ

Azmat ali 16/11/2025 1 minute read
150 girls Rode Bicycles in Patan Won prizes Supported by BSP Officers Association

पाटन-दुर्ग में खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग सिटी लीग का भव्य आयोजन। 150 बालिका-महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • बालिका (11 से 14 वर्ष) का 6 किमी, जूनियर बालिका (14 से 18 वर्ष) का 10 किमी एवं सीनियर महिला (19 वर्ष से अधिक) का 20 किमी वर्ग में प्रतियोगिता हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग सिटी लीग का आयोजन साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा पाटन दुर्ग में किया गया।

नरेंद्र कुमार बंछोर अध्यक्ष बीएसपी साइक्लिंग क्लब एवं परविंदर सिंह, अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 150 बालिका एवं महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विजय बघेल-सांसद दुर्ग एवं मुख्य संरक्षक साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी) ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे पवन शर्मा (डायरेक्टर, मां शारदा एजुकेशन सोसाइटी), सुधीर बंसल उपाध्यक्ष साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़, नीलम राजेश चंद्राकर (जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति), कल्पना नारद साहू (जिला पंचायत सदस्य) कीर्ति नायक (जनपद अध्यक्ष), कमलेश वर्मा (जनपद उपाध्यक्ष), निक्की भाले (नगर पंचायत अध्यक्ष), निशा सोनी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन), राजा पाठक (सांसद प्रतिनिधि, पाटन), राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), नरेंद्र कुमार बंछोर (अध्यक्ष, बीएसपी साइक्लिंग क्लब), सुभाष तिनगुरिया (उपाध्यक्ष साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़), परविंदर सिंह (उपाध्यक्ष, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट) डॉ रमेश श्रीवास्तव (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ) रहे।

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 आयु वर्ग यूथ बालिका (11 से 14 वर्ष) का 6 किमी , जूनियर बालिका (14 से 18 वर्ष) का 10 किमी एवं सीनियर महिला (19 वर्ष से अधिक) का 20 किमी में आयोजित हुई।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल व प्रवीण्य प्रमाण पत्र एवं शेष सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विनायक चन्नावार (महासचिव, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़) तोशेंद्र वर्मा (संयुक्त सचिव, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छ.ग) बीना मिश्रा (कोषाध्यक्ष, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छग) देवप्रकाश वर्मा (सचिव साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट) शंशाक देशमुख (संयुक सचिव, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट) अभिषेक जायसवाल (सचिव साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बालोद डिस्ट्रिक्ट) जनक लाल साहू (सचिव साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ खैरागढ़ डिस्ट्रिक्ट) मोहित साहू, (सदस्य साइक्लिंग एसो. ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट), अभिषेक मिश्रा (सदस्य साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट) प्रतीक मनोध्या (NIS कोच, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़) मंदाकिनी यादव (टेक्निकल ऑफिशियल) ज्योति निषाद (टेक्निकल ऑफिशियल), व्यायाम शिक्षक हेमंत बघेल, ललित साहू आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident Update: मृत मजदूर के आश्रित को मिला अनुकंपा नियुक्ति का पत्र, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
Next: BSP Diploma Engineers Association: राजेश शर्मा दूसरी बार अध्यक्ष और मोहम्मद रफी बने महासचिव

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.