Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Diploma Engineers Association: राजेश शर्मा दूसरी बार अध्यक्ष और मोहम्मद रफी बने महासचिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Diploma Engineers Association: राजेश शर्मा दूसरी बार अध्यक्ष और मोहम्मद रफी बने महासचिव

Azmat ali 16/11/2025 (Last updated: 16/11/2025) 1 minute read
BSP Diploma Engineers Association Rajesh Sharma Became the President and Mohammad Rafi General Secretary

डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, भिलाई स्टील प्लांट की वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न। सत्यवान नायक बने गवाह।

  • चुनाव में गठित नवनियुक्त कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। नई कमेटी गठित की गई। अध्यक्ष के रूप में राजेश शर्मा को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासचिव मोहम्मद रफी, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, प्रमोद पूरी, अभिषेक सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, उपमहासचिव रवि अरसे, सौरभ सुमन, किशोर साव, विश्वामृति तिवारी, संगठन सचिव अजय तमुरिया, संयुक्त सचिव सुदर्शन ठाकुर, के गणेश, जोनल सचिव किरण वैद्य, धर्मेंद्र दलाल, चेतन खोबरागड़े को बनाया गया है।

बैठक में एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी सत्यवान नायक, पीयूष कांत दास और नरेंद्र राव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident Update: मृत मजदूर के आश्रित को मिला अनुकंपा नियुक्ति का पत्र, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

सभा के दौरान हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में गठित नवनियुक्त कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। पिछले वर्ष एसोसिएशन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष के लिए संगठन की कार्ययोजना एवं प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

सदस्यों ने यह मत व्यक्त किया कि संगठन में वर्षों से स्थापित एकता, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल को निरंतर मजबूत करते रहना ही एसोसिएशन की सबसे बड़ी शक्ति है।

ये खबर भी पढ़ें: सीटू ने एचआरडी और टाउनशिप में इन नेताओं को दी कमान

अपने संबोधन में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स का भिलाई स्टील प्लांट के विकास में तकनीकी कौशल, निष्ठा और समर्पण का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि “डिप्लोमा इंजीनियर्स की पहचान उनके उत्कृष्ट तकनीकी योगदान में है, और हमें इस विरासत को हमेशा बनाए रखना है। एसोसिएशन का लक्ष्य रहेगा कि युवा डिप्लोमा इंजीनियर्स को अधिकारी पदों तक अग्रसर होने के अवसर मिलें, ताकि वे प्लांट हित में अपना अधिकतम योगदान दे सकें।”

ये खबर भी पढ़ें: BAKS चुनाव 7 दिसंबर को, 15 से 18 तक जमा कीजिए नामांकन

कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर तिवारी एवं अजय तमोरिया ने कुशलतापूर्वक किया। सभा के दौरान घनश्याम साहू, पवन साहू, नील पटेल, अभिषेक सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और सामूहिक प्रगति के लिए अपने विचार साझा किए।

सभा का समापन एसोसिएशन की निरंतर उन्नति, सदस्यों की भागीदारी और संगठनात्मक एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाटन में 150 बेटियों ने दौड़ाई साइकिल, जीते पुरस्कार, सांसद, BSP OA का साथ
Next: BSP TA Building के अधिकारी उच्च प्रबंधन को कर रहे गुमराह, बनाया कठपुतली, भड़की इंटक

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.