Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जब मिल बैठे 3 CM: वर्तमान, पूर्व और भूतपूर्व, लड़ो मत-फोटो देखिए और सीखिए
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

जब मिल बैठे 3 CM: वर्तमान, पूर्व और भूतपूर्व, लड़ो मत-फोटो देखिए और सीखिए

15/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
3-CM-Vishnu-Dev-Sai-Bhupesh-Baghel-Dr.-Raman-Singh-sitting-together-photo-goes-viral-Chhattisgarh-workers-learn
  • पीएम मोदी कतार में लगे लोगों का अभिवादन करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पास पहुंचे…। सिर्फ भूपेश बघेल का हाथ पकड़कर कहा था-और भूपेश जी, कैसे हैं…।  

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में जिस तरह से एक-दूसरे की टांग खींचने का माहौल सियासी पिच पर नेताओं में दिख रहा था, अब कहानी उलट चुकी है। एक-दूसरे को को कोसने वाले अब एक साथ बैठ रहे। गले मिल रहे। एक-दूसरे से हाथ मिला रहे…।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास देने पर फैसला

मंच पर वर्तमान, पूर्व और भूतपूर्व सीएम एक साथ नजर आए। एक साथ चाय की चुस्की ली। इस नजारे को कैमरे में कैद किया गया, जिसकी तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। इस संदेश के साथ कि भाई चुनाव खत्म हो चुका है। अब नफरत भी भूल जाओ…। एक साथ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए। जैसा कि उक्त फोटो में दिख रहे नजारे बयां कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: CISF के पहरे में RFID के लिए कार्मिकों की खींच रहे फोटो, BWU ने निकाली भड़ास

छत्तीसगढ़ में नई सरकार भारतीय जनता पार्टी बना चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्व कांग्रेसी सीएम भूपेश बघेल और भूतपूर्व सीएम डाक्टर रमन सिंह एक साथ चाय की चुस्की ले रहे थे। हंसी-ठिठोली तक हुई। सकारात्मक सोच के साथ मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

इसी मुलाकात की फोटो अब तेजी से वायरल हो रही है। फोटो के साथ कैप्शन तक लिखा गया है कि-किसी को दुश्मन बनाने के पहले इस तस्वीर को एक बार जरूर देखें, क्योंकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता एक दूसरे से लड़ाई करते रहते हैं। देखिए और समझिए…।

ये खबर भी पढ़ें :  संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

आरोप प्रत्यारोप न करें मिलकर समस्या का समाधान निकालें। कोशिश यह करें कि आज से दुश्मनी खत्म कर सभी मित्र आपस में ऐसे ही रहें…वंदे मातरम, जय हिंद जय, जय भारत, जय छत्तीसगढ़…।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

खास बात यह है कि सियासी दुश्मनी चाहे जितनी हो, जब मिलो तो नजर झुकाने की नौबत नहीं आनी चाहिए। इसका उदाहरण शपथ ग्रहण समारोह में दिखा। पीएम मोदी कतार में लगे लोगों का अभिवादन करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पास पहुंचे…। सिर्फ भूपेश बघेल का हाथ पकड़कर कहा था-और भूपेश जी, कैसे हैं…।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai: PM मोदी और 50 हजार छत्तीसगढ़ियों के सामने CM-मंत्री लेंगे शपथ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: New Pension Latest News: 45-50% तक पेंशन देने की बड़ी घोषणा हो सकती है बजट में
Next: 12 जगहों पर अहिवारा विधायक डोमन लाल का स्वागत दौरा और सम्मान समारोह, पढ़िए

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.