Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • New Pension Latest News: 45-50% तक पेंशन देने की बड़ी घोषणा हो सकती है बजट में
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

New Pension Latest News: 45-50% तक पेंशन देने की बड़ी घोषणा हो सकती है बजट में

15/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
New-Pension-Latest-News-There-may-be-a-big-announcement-in-the-budget-to-give-pension-up-to-45-50-1
  • न्यू पेंशन सिस्टम की समीक्षा की जा रही है। कमेटी की रिपोर्ट किसी दिन आ सकती है। रिपोर्ट में ही बड़ी राहत देने की बात सामने आ रही है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। New Pension Latest News: देश के करोड़ों पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। केंद्र सरकार का मौजूदा कार्यकाल खत्म होने से पहले एक बड़ी राहत देने की तैयारी है। पेंशन के लिए खास घोषणा इस बजट में होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Aadhaar Card: मुहल्लों में Bhilai निगम की टीम आ रही आधार कार्ड अपडेट करने, आपके यहां इस तारीख को शिविर

न्यू पेंशन स्कीम-एनपीएस (New Pension Scheme-NPS) को लेकर ताजा खबर यह है कि सरकार कर्मचारी-अधिकारियों को रिटायरमेंट पर मिलने वाले आखिरी वेतन पर बड़ी रकम दे सकती है। लगभग 45-50% तक पेंशन देने की सिफारिश की जा सकती है। अब देखना यह है कि बजट में कोई प्रावधान किया जा रहा है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास देने पर फैसला

मोदी सरकार एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। इस बजट में पेंशन सिस्टम में कई परिवर्तन करने की खबर बाहर आ रही है। ईपीएफओ के सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार देश के करोड़ों पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस, एरियर पर  Bhilai के मुर्गा चौक पर 16 को बड़ा प्रदर्शन, BSP संयुक्त यूनियन उतरेगा सड़क पर

चुनाव से पहले पेंशनर्स को साधने का दांव  

वहीं, इस दावे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले एक बड़े वर्ग पेंशनर्स को साधने का दांव मोदी सरकार खेल सकती है। पुरानी पेंशन को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसका काट नई पेंशन स्कीम में कुछ बदलाव ही हो सकता है। इसी दिशा में सरकार अंतरिम बजट में कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: CISF के पहरे में RFID के लिए कार्मिकों की खींच रहे फोटो, BWU ने निकाली भड़ास

न्यू पेंशन सिस्टम की समीक्षा 

सूत्रों का कहना है कि न्यू पेंशन सिस्टम की समीक्षा की जा रही है। इसके लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट भी किसी दिन आ सकती है। रिपोर्ट में ही बड़ी राहत देने की बात सामने आ रही है। खास बात यह है कि सरकार पर अतिरिक्त बोझ डाले बगैर ही राहत देने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Stock Market: Steel Authority of India Ltd संग कई शेयरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 2021 के बाद अब सेल का शेयर चमका

इसके लिए रिटायरमेंट पर मिलने वाले आखिरी वेतन के लगभग 45-50% तक पेंशन देने का दावा किया जा रहा है। अब एक फरवरी को अंतरिम बजट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension News: पेंशन गणना का फॉर्मूला लाया EPFO, पढ़िए सर्कुलर में क्या है

इधर-सरकार यहां कर रही है पेंशन का पैसा निवेश

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization ) (ईपीएफओ) ने सरकार द्वारा अधिसूचित निवेश पैटर्न के अनुसार निधियों का निवेश किया है। 31 मार्च 2022 तक ईपीएफओ द्वारा प्रबंधित विभिन्न निधियों की कुल राशि 18.30 लाख करोड़ निवेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP Accident: मजदूर की मौत पर बवाल, जूनियर आफिसर-BMS नेता में हाथापाई, पहुंची पुलिस

यह जानकारी केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली (Union Minister of State for Labor and Employment Rameshwar Teli) ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। ईपीएफओ किसी भी ब्लू चिप कंपनी के शेयरों सहित व्यक्तिगत शेयरों में सीधे निवेश नहीं करता है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SEFI ने स्टील PSU के मर्जर पर इस्पात सचिव, सांसद संग किया महामंथन
Next: जब मिल बैठे 3 CM: वर्तमान, पूर्व और भूतपूर्व, लड़ो मत-फोटो देखिए और सीखिए

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.