Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आंधी-तूफान से भिलाई टाउनशिप में टूटे 75 पेड़, 42 पेड़ों की डाल गिरी बिजली के तारों पर, बिजली संकट हो रहा दूर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आंधी-तूफान से भिलाई टाउनशिप में टूटे 75 पेड़, 42 पेड़ों की डाल गिरी बिजली के तारों पर, बिजली संकट हो रहा दूर

02/05/2025 (Last updated: 02/05/2025) 1 minute read
75 trees broke in Bhilai township due to storm, 42 tree branches fell on power lines, power crisis is getting resolved

विद्युत अनुभाग की टीम कल संध्या से लगातार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने में लगी है।

  • विद्युत आपूर्ति लाइन पर गिरे 42 से अधिक पेड़ों ने टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित किया
  • आंधी-तूफान से प्रभावित टाउनशिप की विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने नगर सेवाएं विभाग का प्रयास है जारी।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। 1 मई 2025 को भिलाई और आसपास के क्षेत्रों में आए तेज आंधी और तूफान से प्रभावित जनजीवन को सामान्य करने भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) के विद्युत अनुभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को इंटक ने किया सम्मानित, पढ़ें नाम

तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। उखड़े हुए पेड़ों को हटाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया गया, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के खाते में आया ये अवॉर्ड, मिला पदक

आंधी-तूफान के दौरान हवा की गति काफी तेज रही, जिसके कारण भिलाई टाउनशिप के 70-75 पेड़ गिर गए। जिसमें विद्युत आपूर्ति लाइन पर गिरे 42 से अधिक पेड़ों ने टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित किया, जिसके कारण टाउनशिप के विभिन्न सेंक्टरों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस 2025: बीएसपी रेल मिल में ठेका मजदूरों के लिए कार्मिकों ने सजाई महफिल

स्थिति की सूचना मिलने पर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) के विद्युत अनुभाग के सदस्यों ने क्रेन, डोजर, डम्पर और उद्यानिकी विभाग के टीम के सहयोग से तत्काल कार्य प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम गिरे हुए पेड़ों को हटाया और हुई क्षति का आंकलन कर क्रमषः सुधार की कार्यवाही प्रारंभ की।

ये खबर भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट: दुर्ग जिले में 2 से 14 मई तक यहां लग रहा शिविर, पेपर लेकर आइए

कल शाम को आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों को हटाने के बाद, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता के साथ रात में ही विद्युत आपूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया गया, जहां क्षति कम हुई थी और थोड़े से प्रयास से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो सकती थी, वहां पर रात्रि में ही विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: बस्तर के नक्सल प्रभावितों ने सीएम विष्णु देव साय से मिलकर कर दी ये मांग

विद्युत अनुभाग की टीम कल संध्या से लगातार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने में लगी है। हालांकि, व्यापक नुकसान के कारण, कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने में समय लग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पूर्व डीआइसी अनिर्बान दासगुप्ता के बारे में ये कहा

टाउनशिपवासियों से अपील है कि ऐसे प्राकृतिक आपदा के दौरान धैर्य और संयम बनाए रखें और विद्युत अनुभाग के कर्मियों को अपना काम करने में सहयोग प्रदान करें।

ये खबर भी पढ़ें: बर्खास्त 2600 बीएड शिक्षकों के जीवन में लौटी खुशियां, CM साय से मिलकर ये कहा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के DIC का अतिरिक्त चार्ज Director Technical, Projects & Raw Materials मनीष राज गुप्ता को
Next: BSP News: धान की पराली सिंटर प्लांट में बायोफ्यूल के रूप में कर रहे इस्तेमाल, उत्तरी भारत को राहत

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.