Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के खाते में आया ये अवॉर्ड, मिला पदक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के खाते में आया ये अवॉर्ड, मिला पदक

01/05/2025 1 minute read
Five participants from Bhilai Steel Plant participated and won medals in three trades

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के पाँच प्रतिभागियों ने भाग लेकर विभिन्न ट्रेडों में 1 प्रथम एवं 4 द्वितीय स्थान प्राप्त किए थे।

  • विभिन्न उद्योगों से आए कुल 231 प्रतिभागियों ने 32 ट्रेडों में सहभागिता की।
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के पाँच प्रतिभागियों ने भाग लिया और तीन ट्रेडों में पदक प्राप्त किए।
  • 35वीं सीआईआई राष्ट्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 35वीं सीआईआई राष्ट्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संयंत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों से आए कुल 231 प्रतिभागियों ने 32 ट्रेडों में सहभागिता की। इनमें भिलाई इस्पात संयंत्र के पाँच प्रतिभागियों ने भाग लिया और तीन ट्रेडों में पदक प्राप्त किए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

कारपेंटर ट्रेड में टी एंड डी विभाग से पीला राम वर्मा ने प्रथम स्थान तथा शिव शंकर टंडन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कंप्यूटर ट्रेड में एसएमएस-2 विभाग के अर्पित सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया व पी.एल.सी. ट्रेड में रेल मिल विभाग के श्री एन. निथिअनन्थन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संयंत्र को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

उल्लेखनीय है कि उक्त पाँचों प्रतिभागी पहले भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा कोलकाता में 6 से 9 अगस्त 2024 तक आयोजित 35वीं सीआईआई क्षेत्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में चयनित हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम

यह प्रतियोगिता ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के अंतर्गत वर्ष 2024 में आयोजित कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ट्रॉफी कार्य कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं के मध्य हुई थी, जिसमें कारपेंटरी, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हाइड्रोलिक, मशीनिस्ट, पी.एल.सी., वेल्डर तथा टर्नर ट्रेड के कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा बयान, स्टील कारोबारी की मौत से बड़ा झटका

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के पाँच प्रतिभागियों ने भाग लेकर विभिन्न ट्रेडों में 1 प्रथम एवं 4 द्वितीय स्थान प्राप्त किए थे। इस उपलब्धि ने संयंत्र की कौशल परंपरा और प्रशिक्षण गुणवत्ता को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: न्यू प्लेट मिल का नया कमाल, प्रोडक्शन का आंकड़ा पार

मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) निशा सोनी तथा उप महाप्रबंधक मुकुल सहरिया के कुशल नेतृत्व और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को यह सफलता प्राप्त हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: सभी प्लांट के सेफ्टी & फायर सर्विस प्रमुखों का भिलाई स्टील प्लांट में जमावड़ा, पढ़ें डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: आंधी-तूफान: रेलवे लाइन पर टूटकर गिरे पेड़, 9 ट्रेनें बाधित, पीपी यार्ड और बिजली कबाड़ घर में लगी भीषण आग
Next: मजदूर दिवस: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को इंटक ने किया सम्मानित, पढ़ें नाम

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.