Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के 9 स्कूल आउटसोर्स, DAV के जिम्मे 3300 बच्चे, खर्च उठाएगा BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के 9 स्कूल आउटसोर्स, DAV के जिम्मे 3300 बच्चे, खर्च उठाएगा BSL

16/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
9-schools-of-Bokaro-Steel-Plant-outsourced-DAV-will-teach-3300-children-BSL-will-bear-the-expenses1

सीबीएसई से संबद्ध बीएसएल स्कूलों (3300 छात्र) की आउटसोर्सिंग डीएवी कॉलेज ट्रस्ट और मैनेजमेंट सोसाइटी को।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बीएसएल द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से, आरम्भ में 42 स्कूल स्थापित किए गए थे।

समय के साथ, जैसे-जैसे बीएसएल कर्मचारियों और उनके बच्चों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आई, कई स्कूलों का विलय कर दिया गया और स्कूलों की वर्तमान संख्या घटकर 09 हो गई, जिनमें से 08 CBSE से संबद्ध हैं और एक झारखंड एकेडमिक काउंसिल से संबद्ध है। सभी 09 स्कूलों में लगभग 3300 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं।

उल्लेखनीय है कि बीएसएल में पूर्व में कार्यरत अधिकांश शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं और शेष भी सेवानिवृत्ति के कगार पर हैं।

इसके अलावा, नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के साथ, नए पाठ्यक्रम और शैक्षणिक संरचना, व्यावसायिक शिक्षा, एकाधिक प्रवेश/निकास विकल्प के साथ समग्र और बहु-विषयक शिक्षा, प्रयोगशालाओं आदि के संदर्भ में आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित मैनपावर और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

इस पृष्ठभूमि में बीएसएल संचालित स्कूलों को किसी अनुभवी और सक्षम एजेंसी को आउटसोर्स करने की आवश्यकता थी।

ज्ञातव्य है कि बीएसएल के इन स्कूलों के संचालन की आउटसोर्सिंग के लिए टेंडर जारी किया गया था। टेंडर प्रक्रिया के बाद डीएवी ग्रुप को चुना गया। तदनुसार, अब बीएसएल के सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के दैनिक कामकाज को डीएवी समूह को आउटसोर्स करने का निर्णय लिया गया है।

सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी स्कूलों के कामकाज की मॉनिटरिंग करेगी

इस व्यवस्था के तहत, बीएसएल और डीएवी दोनों के सदस्यों और बीएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता वाली एक सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी स्कूलों के कामकाज की मॉनिटरिंग करेगी, जबकि स्कूल के दैनिक प्रबंधन का कार्य डीएवी द्वारा किया जाएगा।

वित्तीय भार का वहन बोकारो स्टील प्लांट

स्कूलों के संचालन से संबंधित वित्तीय भार का वहन बोकारो स्टील प्लांट द्वारा किया जाता रहेगा। नई व्यवस्था अप्रैल, 2024 से लागू हो जाएगी और इस नई व्यवस्था के तहत संचालित स्कूल अब डीएवी-इस्पात विद्यालय के नाम से जाने जाएंगे।

बोकारो स्टील सिटी के बच्चों को लाभ देने का दावा

बीएसएल इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, विशेषकर बोकारो स्टील सिटी और इसके आस-पास के क्षेत्रों के वंचित वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब उन्हें नवीनतम पाठ्यक्रम और शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों की भी उपलब्धता होगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL यूनियन विवाद: BAKS ने इंटक के BN चौबे के खिलाफ खोला मोर्चा, BSL प्रबंधन पर सवाल, कानूनी घेराबंदी शुरू
Next: SAIL NJCS: डिप्लोमाधारियों के लिए BIDU ने निकाली रैली, RFID पर तंज, जूनियर इंजीनियर पदनाम न मिलने पर रंज

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.