Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई नगर निगम के आयुक्त उतरे मैदान में, यहां कट रही सुबह, तालाब में कचरा डालने पर 500 का जुर्माना
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई नगर निगम के आयुक्त उतरे मैदान में, यहां कट रही सुबह, तालाब में कचरा डालने पर 500 का जुर्माना

13/12/2024 1 minute read
Commissioner of Bhilai Municipal Corporation came into the field, imposed a fine of Rs 500 for dumping garbage in the pond

तालाब के पास पेड़ों में पानी नहीं मिलने से सुख रहे थे। आयुक्त स्वयं बाल्टी में पानी भरकर पेड़ों में डालना शुरू कर दिए।

  • आयुक्त ने देखा तालाब में कचरा डालते हुए लगवाया 500 रूपये का अर्थदण्ड।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर निगम के आयुक्त (Commissioner of Bhilai Nagar Nigam) काफी सक्रिय हैं। हर सुबह दौरा कर रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो तक पहुंचाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन सुबह दौरा कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा बर्थ-डे

नागरिको से सीधे वार्तालाप कर रहे है, उनके प्रश्नों का जवाब दे रहे है। यदि किसी प्रकार की कमी होने पर संबंधित अधिकारी को शीध्र निराकरण करने के लिए निर्देशित कर रहे है। सफाई व्यवस्था, निर्माण, उद्यान, तालाब का सौंदर्यीकरण, स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, पानी सप्लाई, सड़क निर्माण इत्यादि सभी विषयो पर सीधे नागरिको से संपर्क कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में ‘फ्लाइट ऑफ स्टील स्कल्पचर’ लगभग तैयार, सिविक सेंटर में आप भी देखने आइएगा

नागरिको से जुड़कर कार्यों को संपादन करने निर्देश दे रहे है। इस दरमयान यदि कहीं पर नागरिको के तरफ से भी लापरवाही की जा रही है, तो उसके उपर कार्यवाही भी हो रही है।

इसी तारतम्य में आज आयुक्त जोन क्रमांक 02 में ओम शांति ओम चैंक में 200 मीटर रोड़ चैड़ीकर का जायजा लिया। उसके बाद सियान सदन में बने निर्माण और बगल में बने खेल उद्यान को देखने के बाद हाउसिंग बोर्ड जवाहर नगर सूर्य कुण्ड तालाब के आस-पास का निरीक्षण किए।

ये खबर भी पढ़ें: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक पहुंचा FSNL मामला, कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा शर्तें रहेंगी बहाल

तालाब का उपयोग कर रहे नागरिको से आस-पास साफ-सफाई, गंदगी न फैलाने का समझाइस दे रहे थे। उसी समय जयंती जैना द्वारा सूर्य कुण्ड तालाब में घर से लाकर कचरा फेंका जा रहा था। आयुक्त पाण्डेय ने स्वयं देखा कि एक तरफ नगर निगम की टीम लोगो को समझाइस दे रही है कि तालाब को साफ-सुथरा रखा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल

दूसरी तरफ महिला द्वारा घरो का कचरा तालाब में डाला जा रहा है। तुरन्त इस कृत्य के उपर कार्यवाही करने को कहा। जैना ने कहा अभी हमारे पास पैसा नहीं है, नगर निगम की टीम उनके घर गई वहां से 500 रुपए अर्थदण्ड लेकर रसीद दिया गया। मोहल्ले में अन्य लोगो ने जब तालाब में कचरा डालने के बाद अर्थदण्ड वसूलते देखे तो वह भी सचेत हो गए। कि तालाब में अब दुबारा कचरा नहीं फेकेंगें।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का फैसला: विधानसभा सदस्य के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी, विष्णु सरकार के ये भी फैसले

तालाब के पास वृक्षारोपण किया गया था। वहां पेड़ों में पानी नहीं मिलने से सुख रहे थे। आयुक्त स्वयं बाल्टी में पानी भरकर के पेड़ों में डालना शुरू कर दिए। उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया की पेड़ लगाने के साथ-साथ उसमें पानी डालना भी हम सबका कर्तव्य है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात

भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, वार्ड सुरपरवाइजर अपने स्वच्छता गैंग के साथ उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Updates: टॉप लूज़र में शामिल है Adani Enterprises और Adani Ports

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 14 नगर निगमों में अव्वल रहा नगर निगम भिलाई, सीएम साय के हाथों मिला अवॉर्ड
Next: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: भिलाई का सौर ऊर्जा संयंत्र देशभर में कमा रहा नाम, दूसरे जोन का भी बन रहा सहारा

Related Stories

BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.