- पहली बार चुनावी मैदान उतरे डीजीएम ओमेन टेटे अब नंदिनी व हिर्री खदान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अज़मत अली, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में खदान का भी बोलबाला रहा। आयरन ओर माइंस दल्ली-राजहरा, लाइम स्टोन माइंस नंदिनी और डोलोमाइट खदान हिर्री से भी प्रतिनिधि चुन लिए गए हैं। ओए में पहली बार शामिल हुए मध्य प्रदेश की कोटेश्वर माइंस से आनंद मुकुल पांडेय जोनल प्रतिनिधि चुने गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : चावल पर केंद्र सरकार और सीजी सरकार में ठनी, CM भूपेश बघेल ने लिखी चिट्ठी
इसी तरह पहली बार चुनावी मैदान उतरे डीजीएम ओमेन टेटे अब नंदिनी व हिर्री खदान का प्रतिनिधित्व करेंगे। दुर्ग जिले के बोरसी में रहने वाले डीजीएम ओमेन टेटे को 26 वोट मिला, जबकि इनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे सीनियर मैनेजर केके गुप्ता को महज 11 वोट ही मिले। कुल वोटर संख्या 41 थी, जिसमें 38 वोट पड़ा। एक इनवैलिड था।
ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association Election 2023: जीएम से लेकर जूनियर आफिसर तक के प्रत्याशियों का फैसला मतपेटियों में हो रहा बंद, डाले जा रहे वोट
बीएसपी की आयरन ओर माइंस राजहरा से अब नितेश छत्री व अमित ZONAL REPRESENTATIVE (ZR) होंगे। शुरुआत से ही बढ़त बनाई थी और अंत तक उसे जारी रखा। IOC RAJHARA से नितेश छत्री को सर्वाधिक 86 वोट मिले। अमित सिन्हा को 53, प्रवीण मराठे को 42, टीआर निराला को 27 वोट पड़े। इस तरह भारी मतों सें नितेश छत्री ने बाजी मार ली। टोटल 4 उम्मीदवार थे, जिसमे सें 2 लोगों को ZR के लिए चुना गया।
नितेश छत्री 86 वोट लेकर प्रथम और 53 वोट लेकर अमित सिन्हा दूसरे स्थान पर रहे। नितेश छत्री दूसरी बार लगातार IOC RAJHARA से ZR बने हैं। इस तरह 4 उम्मीदवार में से दो उम्मीदवार ने जीत का स्वाद चखा।



















