Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident पर आया बड़ा अपडेट, लगे गंभीर आरोप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident पर आया बड़ा अपडेट, लगे गंभीर आरोप

12/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-update-on-BSP-Accident-serious-allegations-made-3
  • लैडल में आर्गन हॉस पाइप लगाते समय मेटल के छींटे पड़ने से मजदूर झुलस गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (Steel Melting Shop -2) हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। करीब 60 प्रतिशत झुलसे मजदूर का इलाज सेक्टर-9 हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही है, इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। ट्रेड यूनियन नेताओं ने दौरा और सच्चाई को उजागर किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: युवा प्रबंधकों का कमाल, 17.83 करोड़ करोड़ की कराई बचत

लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन लोईमू का एक प्रतिनिधिमंडल एसएमएस-2 पहुंचा। दुर्घटना में तुलसी प्रजापति हॉट मेटल छिंटकने से 60% झुलस गए। घटनास्थल में जाकर फैक्ट फाइंडिंग करने पर पता चला कि नाइट शिफ्ट खत्म होने और जल्दबाजी में उत्पादन बढ़ाने एक हिट ज्यादा लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में टाटा, वेदांता, रेल इंफ्रा, पेरनाड की टीमों का जमावड़ा, ये निकला रिजल्ट

और उसमें आयरन से स्टील बनाने के लिए एल्युमिनियम, मैंगनीज, सिलिका लाइमस्टोन, बॉक्साइट आदि विभिन्न भागों में मिलाया जाता है, फिर उसे मिक्सिंग किया जाता है। पूरी तरह मेटल मिक्स नहीं होने एवं केमिकल रिएक्शंस से कभी-कभी विस्फोट भी हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: स्वच्छता दीदी का मानदेय बढ़ा, भूपेश बघेल सरकार ने दिया 79.76 करोड़

और सुबह 6:30 बजे यही घटना घटी, जिससे तुलसी प्रजापति झुलस गए। वहां कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि केमिकल रिएक्शन होते हुए विस्फोट हो सकता है। वहां चढ़ने उतरने के लिए सीढ़ियां भी ठीक नहीं है। यूनियन मांग करती है कि दुर्घटना की जवाबदेही सुनिश्चित किया जाए। और दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाए। प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र परगनिया, देवेंद्र सोनी, सुरेंद्र मोहंती थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: युवा प्रबंधकों का कमाल, 17.83 करोड़ करोड़ की कराई बचत

इधर-हादसे के बाद इंटक ठेका यूनियन का प्रतिनिधिमंडल भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचा।  गोपाल ट्रेडर्स के श्रमिक के बेहतर इलाज के लिए स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय साहू एवं उपाध्यक्ष सीपी वर्मा ने सेक्टर 9 अस्पताल जाकर घायल श्रमिक के परिवारजन से मुलाकात किया।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे Raipur के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, VIP रोड, राजिम और नवा रायपुर के नजारे

केदार और डॉक्टर से मिलकर बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। बेहतर इलाज के लिए जो भी व्यवस्था होगी, उसको सुनिश्चित करवाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन एवं ठेकेदार से चर्चा किया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में टाटा, वेदांता, रेल इंफ्रा, पेरनाड की टीमों का जमावड़ा, ये निकला रिजल्ट

हादसे पर बीएसपी प्रबंधन का आया यह पक्ष

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के लैडल फर्नेस यूनिट में सुबह लगभग 6.40 बजे घटित एक दुर्घटना में गोपाल ट्रेडर्स का एक सेमी स्किल्ड वर्कर तुलसी राम प्रजापति घायल हो गए। 47 वर्षीय मजदूर लैडल में आर्गन हॉस पाइप लगाते समय मेटल के छींटे पड़ने से जल गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल को संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां प्रारंभिक जांच और उपचार के बाद सेक्टर-9 स्थित मुख्य चिकित्सालय भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: बोनस, वेज एग्रीमेंट, एरियर को लेकर Durgapur Steel Plant के कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए को घेरा, जमकर नारेबाजी

संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के बर्न यूनिट में उसे लगभग 6.55 बजे भर्ती किया गया और उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की स्थिति ठीक है और बर्न यूनिट में बेहतर उपचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA की नई टीम को बधाई देने पहुंचे एक्स ओए व एससी-एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: करोड़ों की LIC पॉलिसी मेच्योर, लेने नहीं आ रहा कोई, BSP के पास पूरी लिस्ट, आप भी कीजिए पता…
Next: कांग्रेसी बोले-प्रगति यात्रा में बह रही विकास की गंगा, सेक्टर 6 वासियों को मिली सौगात

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.