Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DURG-BHILAI में आज दो बड़े पॉलिटिकल इवेंट, कांग्रेस से राष्ट्रीय महासचिव, तो BJP के 3 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरेंगे हुंकार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

DURG-BHILAI में आज दो बड़े पॉलिटिकल इवेंट, कांग्रेस से राष्ट्रीय महासचिव, तो BJP के 3 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरेंगे हुंकार

21/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • ट्विनसिटी में दोपहर 12 बजे होगी दो बड़ी राजनैतिक सभा। भिलाई सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम में ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ट्विनसिटी दुर्ग और भिलाई में आज दो बड़े राजनैतिक कार्यक्रम होने जा रहे है। एक में कांग्रेस का बड़ा इवेंट है, तो दूसरे इवेंट में भाजपा द्वारा शहर भर में बड़ी रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद जनसभा को संबोधित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई को 65.75 करोड़ का दिया तोहफा,  भिलाई स्टील प्लांट जमीन वापस करे तो…

कांग्रेस की स्टार फेस और राष्ट्रीय महासचिव हिस्सा लेने वाली है। इसी तरह बीजेपी के कार्यक्रम में दिग्गज जनप्रतिनिधियों से लेकर तीन-तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशन: तुरंत कीजिए EPFO फॉर्म को ट्रैक, गलती सुधारने की आखिरी तारीख 30 सितंबर

भिलाई सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम में ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिस्सा लेंगी। कांग्रेस संगठन की मानें तो प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में करीब डेढ लाख लोग शामिल होंगे। इसमें प्रदेश भर से महिलाएं पहुंच रहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: SBI से रिटायर भिलाई के लेखक शरद की कहानी पर बनी फिल्म धूम मचा रही ओटीटी पर

इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस.सिंहदेव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, बस्तर के सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सिविक सेंटर में राजीव गांधी ने की थी सभा, वहीं बेटी प्रियंका के पड़ेंगे 21 को कदम, डेढ़ लाख महिलाओं से सामना

इनके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा यादव, भिलाई के महापौर नीरज पाल, रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, भिलाई-3 के महापौर निर्मल कोसरे, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Breaking : खुर्सीपार मर्डर केस में बड़ा अपडेट, 30 CCTV खंगालने के बाद कांग्रेसी नेता का भाई गिरफ्तार

दूसरी ओर सत्ता पक्ष को घेरते हुए प्रमुख विपक्षी दल भाजपा द्वारा प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। परिवर्तन यात्रा का 20 सितंबर को दुर्ग जिले में आगमन हुआ। वहीं अब जामुल, छावनी, कुरुद, पावर हाउस, सुपेला भ्रमण के बाद यात्रा आज यानी 21 सितंबर को दुर्ग पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सिविक सेंटर में राजीव गांधी ने की थी सभा, वहीं बेटी प्रियंका के पड़ेंगे 21 को कदम, डेढ़ लाख महिलाओं से सामना

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शहर भ्रमण के बाद सिविल लाइन में बड़ी आमसभा भी होगी। इस आमसभा में भाजपा के तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल हो रहे है। प्रमुख रूप से इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य व संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय की मौजूदगी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Breaking : खुर्सीपार मर्डर केस में बड़ा अपडेट, 30 CCTV खंगालने के बाद कांग्रेसी नेता का भाई गिरफ्तार

तीनों राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के अलावा बीजेपी के दुर्ग जिला पदाधिकारी, परिवर्तन यात्रा के संयोजक शिवरतन शर्मा, दुर्ग संभाग में भाजपा प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, कई विधायक, पूर्व विधायक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य व आम लोग उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: राउरकेला स्टील प्लांट, स्कूल और संस्थाओं में पूजे गए गणेश जी

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: आज DURG पहुंचेगी BJP की परिवर्तन यात्रा, बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे भाजपा के दिग्गज
Next: प्रियंका गांधी के भिलाई में पड़े कदम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिलाओं की कला का कर रहीं दीदार

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.