Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026 (Last updated: 26/08/2026) 1 minute read
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant

भिलाई स्टील प्लांट की सीजीएम सेफ्टी पुष्पा एम्ब्रोस से भिलाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर सुरक्षा संबंधी मांग पत्र सौंपा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई कर्मचारी यूनियन ने संयंत्र में सेफ्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्य महाप्रबंधक सेफ्टी से मुलाकात की। सर्व प्रथम उन्हें प्रोमोशन की बधाई दी। साथ ही निम्न बिंदुओं पर सिलसिलेवार चर्चा की।

1. एम आर डी विभाग के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग के आसपास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले कर्मचारियों को बहुत परेशानी हो रही है। कई लोग छोटी मोटी दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। तत्काल उन्हें भरा जाए।

2. संयंत्र में चलने वाली सभी क्रेनों एवं उनके हुक में रेडियम पट्टी लगाई जाए, जिससे रात के समय वहां से गुजरने वाले कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से क्रेन मोमेंट समझ आए।

3.संयत्र में काम करने वालेसभी ठेका श्रमिकों के हेलमेट की समय समय पर जांच किए जाने की व्यवस्था की जाए। शिकायत मिल रही है ठेकेदार निम्न गुणवत्ता का हेलमेट अपने श्रमिकों को दे रहे है।

4. जनरल शिफ्ट ड्यूटी आते समय चाइना बाजार के आसपास अव्यवस्थित टेलर, ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण आने वाले कर्मचारियों के साथ हमेशा दुर्घटना का भय रहता है इस पर ध्यान दिया जाए।

5. शाम के समय जेपी चौक के आसपास भारी वाहन और चौक के आगे लगने वाले फल फ्रूट सब्जियों के ठेलों के कारण रोड जाम रहता है जो किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

6. संयंत्र के भीतर बढ़ती जानवरों की संख्या जैसे कुत्ते,सुअर,गाय जो इधर उधर भटकते रहते हैं। इनके कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है और भविष्य में दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। इन पर लगाम लगाई जाए।

7. सेफ्टी विभाग द्वारा संयंत्र के भीतर ओवर स्पीड के लिए कर्मियों को वार्निंग लेटर दिए जा रहे हैं, पर ध्यान दिये जाने वाली बात है कि ड्यूटी आते समय हो रही देरी के लिए जिम्मेदार कौन है,सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन,गेट पर कम संख्या में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी, जल्दी पहुंचने की आपाधापी।

8. संयंत्र के बाहर ओवर स्पीड एवं नो एंट्री टाइम की भारी वाहन सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं? क्या संयंत्र के बाहर कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की नहीं है। संयंत्र के परिसर में इतने कड़े नियम और बाहर सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं।

9. संयंत्र के बाहर नो एंट्री टाईम 5 बजे से 6:30 तक किया जाए, क्योंकि अभी वर्तमान में अंधेरा जल्दी होता है तथा इस्पात भवन एवं एचआरडी का ड्यूटी से लौटने का समय 5:45 कर दिया गया है इस कारण लौटने में रोड पर देरी होती है और इसी बीच भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

10. सुरक्षा की दृष्टि से सभी रेलवे क्रॉसिंग के लेवल को ठीक किया जाना आवश्यक है अक्सर लेवल के पास दुर्घटनाएं होती रहती है।

11. सभी स्पीड ब्रेकर तथा डिवाइडर के शुरूआत को रेडियम पट्टी से पेंट किया जाये।

12. बोरिया गेट पर बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता है। इससे कर्मियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है उचित पानी निकास की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।

उपरोक्त सभी विषयों बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई उन्होंने बताया कि सभी ठेकेदारों को कहा गया है कि अपने श्रमिकों को आईएसआई सेफ्टी नार्मस वाले हेलमेट जल्दी उपलब्ध करवायें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, कुछ ठेकेदारों ने इसे लागू भी कर दिया है, अन्य बिंदुओं पर उन्होंने संबंधित विभागों से चर्चा कर सामाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में अध्यक्ष राजेश चौहान, महामंत्री अशोक माहौर, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, ओम प्रकाश तीतरमारे, डीजीएस संजय शाह, अनुराग महुलकर,एस एस यादव,बिष्णु साहू उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान
Next: SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.