Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: बीएसपी के ओर हैंडलिंग प्लांट के 70 मजदूरों ने कामकाज किया ठप, जानिए वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: बीएसपी के ओर हैंडलिंग प्लांट के 70 मजदूरों ने कामकाज किया ठप, जानिए वजह

11/08/2023 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-70-laborers-of-BSPs-Ore-Handling-Plant-stopped-work-know-the-reason
  • मजदूर बोले-पूरा वेतन नहीं मिलता है तथा ठेकेदार व प्रबंधन द्वारा मिलकर वेतन के रूप में मिलने वाले पैसे का लूट किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के ओर हैंडलिंग प्लांट (ORE handling Plant) के लगभग 70 ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्णतः कार्य बंद कर दिया। ये सभी मजदूर मैकेनिकल विभाग में लंबे समय से कार्यरत हैं और इनके बगैर विभाग में कार्य पूर्ण हो पाना मुश्किल है। यह सभी मजदूर ठेकेदार द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ एकजुट हो काम बंद कर अपना विरोध प्रबंधन के सामने जताया है।

ये खबर भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, सेल्फी और बनानी हो Reels तो आइए भिलाई टाउनशिप

मजदूरों का कहना है कि इन्हें पूरा वेतन नहीं मिलता है तथा ठेकेदार व प्रबंधन द्वारा मिलकर वेतन के रूप में मिलने वाले पैसे का लूट किया जाता है। अपने लिए न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग ठेका कर्मियों ने लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन (लोइमू यूनियन) के समक्ष रखा।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant में हादसा, वैगन पलटा, मचा हड़कंप

तत्पश्चात यूनियन के पदाधिकारियों ने आईआर विभाग में इसकी शिकायत की। फलस्वरूप ओएचपी विभागाध्यक्ष, औद्योगिक संबंध विभाग के प्रभारी व लोकतांत्रिक इस्पात एवं मजदूर यूनियन (लोईमू) के बीच इनके गंभीर मांगों पर चर्चा हुई है। जहां प्रबंधन के अधिकारियों ने 1 सप्ताह में इसे लागू कर समस्या का समाधान निकालने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस को फायरिंग रेंज, साइबर थाना, ट्रांजिट हॉस्टल और नई गाड़ियों की सौगात, मिली एक साथ

यूनियन महासचिव राजेंद्र सिंह परगनिहा का कहना है कि आज जिस तरह ठेका कर्मियों के द्वारा अपनी शोषण के खिलाफ एकजुट हो काम बंद किया गया है और स्थाई कर्मचारियों की कमी होने के कारण काम प्रभावित रहा है। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए लोकतांत्रिक इस्पात एवं मजदूर यूनियन सदैव ही बीएसपी प्रबंधन को आगाह करती रही है कि ठेका कर्मचारियों के शोषण को बंद किया जाए और स्थाई कर्मचारियों की भर्ती नियमित रूप से की जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  दुर्ग जिले के कुम्हारी में मर्डर, सतनामी समाज भड़का, 3 हिरासत में

अन्यथा यह शोषणकारी ठेका प्रथा कभी भी भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन को ठप कर सकती है। अतः प्रबंधन ऐसी व्यवस्था अपनाएं जिससे प्लांट में काम करने वाले ठेका मजदूरों का शोषण बंद हो और नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जा सके है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, सेल्फी और बनानी हो Reels तो आइए भिलाई टाउनशिप
Next: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की तिरंगा यात्रा होगी खास, जानिए रूट, आप भी आमंत्रित

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.