Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Meeting 2023 Update: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने NJCS नेताओं को दिया बड़ा झटका, कहा-इस मीटिंग में कोई बात नहीं होगी बोनस-एरियर पर…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Meeting 2023 Update: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने NJCS नेताओं को दिया बड़ा झटका, कहा-इस मीटिंग में कोई बात नहीं होगी बोनस-एरियर पर…

05/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Meeting-2023-Update-Chairman-Amarendu-Prakash-gave-a-big-blow-to-NJCS-leaders-said-–-there-will-be-no-discussion-on-bonus-arrears-in-this-meeting…
  • सेल ने Production Productivity Meeting 2023 की बैठक में उत्पादन 19 एमटी से 32 एमटी करने का लक्ष्य तय किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL Production Productivity Meeting 2023 Update: की मीटिंग में प्रबंधन ने अपना रिपोर्ट कार्ड और भविष्य का रोडमैप पेश कर दिया है। सेल का लक्ष्य 19 एमटी प्रोडक्शन को 32 एमटी तक ले जाना है। इसके लिए सभी प्लांट पर फोकस किया जा रहा है। उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाने हैं, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus: 28 हजार से ज्यादा नहीं मिलेगा बोनस, BSP, सेलम, DSP, ASP, राजहरा, RSP में धरना-प्रदर्शन शुरू

एनजेसीएस यूनियन नेताओं (NJCS Union Leaders) ने दावा किया था कि बैठक में बोनस (Bonus) और बकाया एरियर आदि विषयों पर प्रबंधन को घेरा जाएगा। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यूनियन नेता बार-बार यही पूछते रहे कि कोई एक तारीख बता दीजिए कि बोनस मीटिंग कब होगी। बकाया एरियर और भत्तों पर कब चर्चा होगी। सारी बातों को सुनने के बाद सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने दो टूक बोल दिया कि यह बैठक प्रोडक्शन और प्रोडक्टिविटी की है। ये बोनस या एरियर को लेकर बैठक नहीं हो रही है। इसलिए यहां मैं इस विषय पर कोई चर्चा नहीं करूंगा। न ही कोई तारीख बताऊंगा। कर्मचारियों के मुद्दे पर अलग से बात होगी, जिसकी जानकारी सबको दे दी जाएगी।

 ये खबर भी पढ़ें :  Digital Library Khursipar: 10 लाख ई बुक, फ्री में कीजिए UPSC, CG PSC, रेलवे, बैंक, SSC की तैयारी

प्रोडक्शन और प्रोडक्टिविटी (Production and Productivity ) की मीटिंग शाम 6.40 बजे समाप्त हो गई। इसके बाद दो दर्जन एनजेसीएस यूनियन नेता अपने-अपने होटल की ओर रवाना हो गए। चेहरे की रंगत उड़ चुकी है। कर्मचारियों के बीच आखिर अब क्या जवाब देंगे, इसको लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट में अब भाई साहब नेटवर्क लगेगा… BSNL का

प्रोडक्शन-प्रोडक्टविटी मीटिंग (Production and Productivity Meeting) को लेकर पहले से एनजेसीएस यूनियन नेता दावा कर रहे थे कि हंगामा करेंगे। जोरदार तरीके से बात उठाएंगे। सारे दावे हवा-हवाई साबित हुए। यूनियन नेता भी शांति से बात उठाते रहे। बीच-बीच में बोनस और एरियर पर निवेदन करते रहे कि इन विषयों पर चर्चा होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट: BIDU के चुनाव में भारी उलटफेर, हैरान कर देगा रिजल्ट, पढ़िए खबर

बैठक में सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश (SAIL Chairman Amarendu Prakash) डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस एके तुल्सयानी, डायरेक्टर टेक्नीकल एके सिंह, डायरेक्टर कामर्शियल वीएस चक्रवर्ती शामिल हुए। इनके अलावा वर्चुली भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता, बोकारो के कार्यवाहक व आरएसपी के डीआइसी अतनु भौमिक, दुर्गापुर व इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) के डीआइसी बीपी सिंह जुड़े रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: दुर्ग जिले में बढ़े 39 हजार 364 वोटर, पढ़िए किस सीट पर कितने मतदाता

एनजेसीएस यूनियन (NJCS Union) की ओर से सीटू से ललित मिश्र, तपन सेन, राउरकेला से बसंत नायक, भिलाई से डीवीएस रेड्‌डी, सेलम से राजेंद्रन, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से सोरेन चट्‌टोपाध्याय, डीएसपी से बिश्वरूप बनर्जी, सीमांतो चटर्जी। एचएमएस से राजेंद्र सिंह-बोकारो, संजय वढ़ाकर, दुर्गापुर से सुकांत रक्षित, तापस राय।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Vidhan Sabha Chunav 2023: लगने जा रही आचार संहिता, वेबसाइट से नेताजी की फोटो हटाने का आदेश

इंटक से संजीवा रेड्‌डी शामिल नहीं हुए हैं। बोकारो (Bokaro) से बीएन चौबे, भिलाई से वंश बहादुर सिंह, एसके बघेल, राउरकेला से पनिकर, एसके बेहरा, दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) से रजत दीक्षित, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) से हरजीत सिंह मीटिंग में मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारियों-अधिकारियों ने अपनी आवाज से लता मंगेशकर की यादें की ताज़ा

इसी तरह एटक से रमेंद्र कुमार की जगह पर बोकारो से बीएस गिरी दिल्ली बैठक में शामिल हुए हैं। इनके अलावा रामाश्रय प्रसाद सिंह, डी आदिनारायण सिंह बैठे हैं। इसी तरह एनजेसीएस (NJCS) के अन्य सदस्य आरआइएनएल से के श्रीनिवास राव, रंजय कुमार, सेलम से अरुण मूर्ति शामिल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Financial year 2023-24: बोकारो स्टील प्लांट ने प्रथम छमाही और सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Boakro Stee Plant के कर्मचारियों ने SAIL मैनेजमेंट और NJCS का फूंका पुतला
Next: EPS 95: Bhilai Steel Plant के 18 हजार उच्च पेंशन के आवेदन EPFO से पास, अब नोट गिनने की बारी

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.