Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023 : डॉ.रमन के नामांकन में शामिल होंगे अमित शाह, बस्तर आ रहे योगी आदित्यनाथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023 : डॉ.रमन के नामांकन में शामिल होंगे अमित शाह, बस्तर आ रहे योगी आदित्यनाथ

15/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-Amit-Shah-will-join-Dr.-Ramans-nomination-Yogi-Adityanath-coming-to-Bastar

-चुनाव के पहले BJP अपने राष्ट्रीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियों द्वारा जोर-शोर से चुनाव की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं और दिग्गजों का लगातार आगमन हो रहा है। वहीं इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है।

गृहमंत्री यहां पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से भाजपा उम्मीदवार डॉ.रमन सिंह के नामांकन रैली में शामिल होंगे। अमित शाह 16 अक्टूबर को डॉ.रमन सिंह के नामांकन में शामिल होने आएंगे। जबकि 17 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ बस्तर के दौरे पर रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगें। तय शेड्लूय के हिसाब से इसमें सम्मिलित होने केंद्रीय मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे सुबह 11 बज कर 45 मिनट पर रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वे 11 बज कर 50 मिनट पर हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए निकल जाएंगे। वे दोपहर 12 बज कर 22 मिनट पर राजनांदगांव पहुंच जाएंगे।

राजनांदगांव में वो पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह के नामांकन के मौके पर आयोजित रैली और सभा में सम्मिलित होंगे। वहां से वो दोपहर एक बजकर30 मिनट पर हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए उडान भरेंगे। यहां से वे करीब दो बजे कोलकता के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की चर्चा हो रही है। चर्चाओं की मानें तो योगी आदित्यनाथ बस्तर में बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन पत्र रैली में सम्मिलित होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहले चरण में सात नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को चुनाव होगा। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर चुनाव होने है उन विधानसभाओं पर नामांकन करना भी आरंभ कर दिया गया है। यहां 13 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक नामांकन की तिथि तय की गई है।

बीजेपी ने नेशनल लीडर्स की मौजूदगी में अपने उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करवाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर निरंतर अब बीजेपी के नेशनल लीडर्स से लेकर सेन्ट्रल मिनिस्टर्स का लगातार छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है।

चर्चा है कि चुनाव के पहले BJP अपने राष्ट्रीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023: स्व.महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा, Ex IAS, संसदीय सचिव समेत 8 विधायकों का कटा टिकट, 9 नए चेहरे, पढ़ें डिटेल
Next: Wildlife Conservation Week 2023: मैत्रीबाग में शेर की दहाड़ और दिखा बच्चों का प्यार, BSP ने दिया उपहार

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.