Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: बकाया साढ़े 9 हजार बोनस मिलेगा या और इंतजार, कारपोरेट आफिस पर टिकी सबकी नजरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: बकाया साढ़े 9 हजार बोनस मिलेगा या और इंतजार, कारपोरेट आफिस पर टिकी सबकी नजरें

05/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-Will-you-get-the-remaining-9.5-thousand-bonus-or-wait-more-everyones-eyes-are-on-the-corporate-office

-राजेंद्र सिंह ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि सेल प्रबंधन की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई थी कि कारपोरेट आफिस से भुगतान के बाबत फाइल आगे बढ़ा दी गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के बकाया बोनस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। मार्च प्रथम सप्ताह में भुगतान का दावा प्रबंधन की तरफ से किया गया था, लेकिन मियाद बीत चुकी है। अब सोमवार को प्रबंधन की तरफ से क्या दावा किया जाता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, कर्मचारियों की धड़कन बढ़ी हुई है।

EPS 95 पर SAIL का सर्कुलर: EPFO पोर्टल पर एक बार विकल्प का प्रयोग करने के बाद नहीं मिलेगा परिवर्तन का मौका

करीब साढ़े 9 हजार रुपए बकाया बोनस दीपावली से पहले मिलेगा या अप्रैल की सैलरी के साथ भुगतान होगा, इसी को लेकर मामला फंसा हुआ है। सेल प्रबंधन की तरफ से एचएमएस के राष्ट्रीय नेता व एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह को जानकारी दी गई थी कि मार्च प्रथम सप्ताह में बकाया बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा।

इस बाबत राजेंद्र सिंह ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि सेल प्रबंधन की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई थी कि कारपोरेट आफिस से भुगतान के बाबत फाइल आगे बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें:   शासकीय कर्मचारी-अधिकारी 5 मार्च तक OPS या NPS का विकल्प चुनें, 35 हजार ने अब तक नहीं चुना विकल्प

सीजीएम स्तर के जिम्मेदार अधिकारी ने यह बात स्वयं स्वीकारी थी। यह भी दावा किया गया था कि होली से पहले बकाया राशि कर्मचारियों के खाते में डाल दी जाएगी। लेकिन, ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL की सर्वोच्च सेफ्टी कमेटी JCSSI के मेंबर बने NJCS नेता वंश बहादुर सिंह, बीएन चौबे, हरजित सिंह, राजशेखर मंत्री

राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को इस बारे में सेल प्रबंधन से एक बार फिर बात की जाएगी। मामला कहां लटकाया जा रहा है, इसकी जानकारी ली जाएगी। फिलहाल, कारपोरेट आफिस पर ही सबकी नजर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:  इंटक ने शुरू की अभी यूनियन चुनाव की तैयारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय साहू ने भरा दम

वहीं, सेल कार्मिकों में यह भी यह भी चर्चा है कि बोनस फॉर्मूले के एग्रीमेंट पर दो यूनियनों ने साइन नहीं किया है। सेल प्रबंधन के फॉर्मूले को सीटू और एटक ने स्वीकार करने से मना कर दिया है। इसको लेकर प्रबंधन ने पहले सभी पक्षों को मनाने की कोशिश की है। अगर, इस विषय पर सब राजी हो जाते हैं तो एक साथ कई मुद्दों को हल कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  Women’s Day 2023: दो किलोमीटर दौड़ी SAIL की नारी, हर जगह हिस्सेदारी, देखें फोटो

इसको लेकर कितनी सच्चाई है यह तो सेल प्रबंधन के बकाया बोनस भुगतान की प्रक्रिया पर ही निर्भर करता है। अगर, सोमवार को बोनस के विषय पर कोई आदेश जारी होता है तो सारी अफवाहों और चर्चाओं पर विराम लग जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL की सर्वोच्च सेफ्टी कमेटी JCSSI के मेंबर बने NJCS नेता वंश बहादुर सिंह, बीएन चौबे, हरजित सिंह, राजशेखर मंत्री
Next: विधायक देवेंद्र के घर होली मिलन, उड़े अबीर-गुलाल, खुशियों से चेहरे लाल

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.