Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Budget 2023 Live: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खोला सौगातों का पिटारा, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता तय, नया रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG Budget 2023 Live: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खोला सौगातों का पिटारा, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता तय, नया रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा

06/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CG-Budget-2023-Live-Chhattisgarh-Chief-Minister-Bhupesh-Baghel-presented-the-last-budget-of-his-tenure-1

अज़मत अली, रायपुर। CG Budget 2023 Live: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का आखिरी बजट विधानसभा में पेश कर रहे हैं। बजट घोषणाओं की बौछार लगा दी गई है। बजट भाषण पढ़ते समय विधायकों व मंत्रियों ने भूपेश सरकार जिंदाबाद का नारा तक लगाया। सीएम की प्रमुख घोषणाओं में बेरोजगारी भत्ता शामिल है। जिस परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम है, उसके बेरोजगार युवा को 2500 रुपए महंगाई भत्ता दिया जाएगा। साथ ही नया रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो की घोषणा की गई है। महिलाओं को मासिक पेंशन 350 से बढ़ाकर 500 रुपए किया गया है। मिड डे मील की मानदेय की राशि 1500 से बढ़ाकर 1800 रुपए किया गया है।

ये बड़ी घोषणा

  • प्रदेश के चयनित अंग्रेजी महाविद्यालयों महासमुन्द, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ में 4 महाविद्यालय भवन निर्माण का प्रावधान।
  • 23 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना का प्रावधान।
  • राज्य रिसर्च फैलोशिप योजना प्रारंभ की जाएगी।
  • सिरपुर विकास प्राधिकरण के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
  • नवा रायपुर एयरपोर्ट के पास, एयरोसिटी के लिए 2 करोड़ का प्रावधान।
  • 36 शासकीय ITI संस्थानों के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।

50 रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रावधान।

  • मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पहुँचमार्ग निर्माण के लिए 150 करोड़ का प्रावधान।
  • ग्रामीण मार्गों के निर्माण (नाबार्ड से) में 150 करोड़ का प्रावधान।
  • खारुन नदी पर रिवर फ्रंट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
  • तेलीबांधा फ्लाई ओवर निर्माण के लिए राशि का प्रावधान।
  • राम वन गमन पथ के लिए 2 cr का प्रावधान
  • रायपुर के शारदा चौक से तात्यापारा तक सड़क चौड़ी करण में लिए 10 cr का प्रावधान

भरोसे का बजट, मुख्य़ आकर्षण

ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा
1) शिक्षित बेरोजगारों को ₹2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता
2) राजीव गांधी किसान न्याय योजना (₹ 6800 करोड़)
3) राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगर पंचायत क्षेत्रों के लिये विस्तार
4) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में 43% की वृद्धि (प्रतिमाह ₹500)
5) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (₹38 करोड़)

पत्रकार गृह निर्माण ऋण अनुदान योजना अंतर्गत ब्याज अनुदान ₹50 लाख

शहरी क्षेत्र

  1. नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना ₹1000 करोड़
  2. दुर्ग से नवा रायपुर के लिये लाइट मेट्रो सेवा
  3. नगरीय क्षेत्र में औद्योगिक पार्क ₹50 करोड़
  4. कोरबा में नवीन ताप विद्युत गृह ₹25 करोड़

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

  1. 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ₹807 करोड़
  2. राज्य में 4 नवीन चिकित्सा महाविद्यालय ₹200 करोड़
  3. डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना ₹990 करोड़

मानदेय में वृद्धि

  1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 10,000 प्रतिमाह
  2. मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 7500 प्रतिमाह
  3. आंगनबाड़ी सहायिका हेतु रू. 5000 प्रतिमाह
  4. मितानीनों के लिए रू. 2200 अतिरिक्त प्रतिमाह
  5. ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर रू. 3000, रू. 4500 रू. 5500, रू. 6000 प्रतिमाह
  6. ग्राम पटेलों के लिए रू. 3000 प्रतिमाह
  7. मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों हेतु रू. 1800 प्रतिमाह
  8. विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु रू. 2800 प्रतिमाह
  9. होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम रू. 6,300 से अधिकतम रू. 6,420 प्रतिमाह
  10. स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु रू. 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु रू. 500 प्रतिमाह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदन में वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं

  • मुख्यमंत्री धरोहर दर्शन योजना शुरू की जायगी। योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को राज्य संरक्षित धरोहरों का दर्शन कराया जाएगा
  • नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की घोषणा
  • रायपुर में खुलेगी विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी
  • कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट सेंटर की घोषणा
  • छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए 25 cr का प्रावधान
  • बैकुंठपुर में नवीन हवाई पट्टी, कोरबा में व्यावसायिक पट्टी निर्माण का प्रावधान।
  • 97 नवीन न्यायालयों की स्थापना, 23 करोड़ 25 लाख का प्रावधान।
  • झीरम में स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना।
  • जनसंपर्क विभाग पत्रकार गृह निर्माण अनुदान योजना की शुरुआत की जाएगी, इसके लिए 50 लाख का प्रावधान।
  • प्राथमिक एवं उच्चतर शिक्षा के विकास के लिए 400 करोड़ का प्रवधान
  • राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र।
  • भोजन सहाय योजना की राशि को बढ़ाकर 700 से 1200।
  • अनु.जाति अनु.जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत।
  • मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना, 100 करोड़ का प्रावधान।
  • कौशल्या समृद्धि योजना की शुरुआत की जाएगी।
  • आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ का प्रावधान।
  • सड़कों के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।
  • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परख सम्मान योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़ का प्रावधान
  • नवा रायपुर के जंगल सफारी के उन्नयन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान
  • 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम उन्हें 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता की घोषणा
  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में 700 बिस्तर के एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 85 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • चालू वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद में 8% वृद्धि का अग्रिम अनुमान।
  • सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान।
  • अब तक 20 लाख ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ जल, शेष परिवारों तक जल पहुंचाने 2 हजार करोड़ रुपए की राशि। (राज्यांश से)
  • आंगनबाड़ी कार्रकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढाकर 10 हजार किया गया
  • केंद्र के 4.1% की तुलना में 4.8% दर से वृद्धि का अनुमान है।
  • मनेंद्रगढ़ ,जांजगीर, कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज
  • 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे
  • आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया
  • राज्य की वृद्धि दर केंद्र से अधिक अनुमानित हैं।
  • प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में बढ़ोतरी, 1,33,498 रुपए का अनुमान।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी
  • 25000 की जगह 50 हजार
  • रीपा का शहरी क्षेत्र में भी स्थापना
  • 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे
  • उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में centre of excellence की स्थापना की जाएगी
  • अंतागढ़, कटघोरा, सरायपाली में अपर क्लेक्टर कार्यालय, सात नवीन तहसीलों का गठन।
  • राजस्व भूमि का पुनः सर्वेक्षण रडार के जरिए, 7 करोड़ का प्रावधान।
  • राजिम माघी पुन्नी मेला के विकास एवं सुविधाओं के लिए नवीन मद में 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान।

सीएम बोले-छत्तीसगढ़ को हमने धान का कटोरा का दर्जा दिलाया है। 1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन उपार्जित किया है।

राजनांदगांव, रायगढ़ जिले में नवीन उर्वरक प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त सेटअप के लिए प्रावधान।

रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों की गुणवत्ता युक्त परीक्षण हेतु रायपुर में नवीन प्रयोगशाला की स्थापना का प्रावधान।

  • आधुनिक तकनीकों के प्रदर्शन हेतु रायपुर अटल नगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी।
  • विकासखंड मुख्यालय में कृषकों को गुणवत्ता युक्त पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुसंधान केंद्र की स्थापना हेतु दो करोड़ का प्रावधान।

बजट की प्रमुख घोषणाएं
0 शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी।
0 25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा।
0 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी।10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा
0 मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800
0 ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा
0 राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि
0 मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपए किया गया
0 रीपा की शहरी क्षेत्र में भी होगी स्थापना
0 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे
0 नवा़ रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो।
0 मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज।
0 उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में सेंटर ऑफ एक्सलेंस की होगी स्थापना।
0 5 नए जिलों में उप-संचालक कृषि कार्यालय की स्थापना।
0 धमधा में शास बीज प्रसंस्करण केंद्र हेतु प्रावधान।
0 पशु चिकित्सा दतरेंगा रायपुर में राज्य पशु चिकित्सा के लिए प्रावधान।

मनेंद्रगढ़ जांजगीर कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ED ने देवेंद्र यादव को किया तलब, विधायक बोले-एक दिन बुलाओ-चार दिन बैठाओ, कर लो पूछताछ, रोज-रोज समय न करें बर्बाद
Next: CG Budget 2023 Live: बेटियों की शादी पर भूपेश सरकार 25 नहीं अब देगी 50 हजार, लघु-कुटीर उद्योग फलेगा-फूलेगा शहरी औद्योगिक पार्क में

Related Stories

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.