Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chief Minister: नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की लिस्ट आई सामने, प्रशासन और CM सिक्योरिटी पहुंचा इनके घर
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Chief Minister: नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की लिस्ट आई सामने, प्रशासन और CM सिक्योरिटी पहुंचा इनके घर

06/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chief-Minister-List-of-new-Chief-Minister-and-ministers-of-Chhattisgarh-revealed-administration-and-CM-security-reached-their-homes
  • मंत्रीमंडल में सरगुजा से लेकर बस्तर तक को मिला पर्याप्त प्रतिनिधित्व। सोशल मीडिया पर  वायरल लिस्ट ने मचाया हड़कंप।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बात की हो रही है। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग तरह-तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं। वहीं आदिवासी चेहरे को सीएम बनाने की अटकले भी लगाई जा रही है। इनमें राम विचार नेताम का नाम सुर्खियों में है।

ये खबर भी पढ़ें :  CM Face Breaking: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानें MP और राजस्थान की रिपोर्ट

लेकिन Suchnaji.com के हाथ एक ऐसी लिस्ट लगी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री (CM) से लेकर प्रदेश के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री, पूरे मंत्रीमंडल के सदस्य और विधानसभा अध्यक्ष आदि के नाम है। वैसे ये वायरल लिस्ट है। हम सोशल मीडिया में वायरल होती लिस्ट के आधार पर खबर बना रहे है। इस लिस्ट में कितनी सच्चाई है यह तो भाजपा आलाकमान ही बता सकता है। फिलहाल, वाट्सएप यूनिवर्सिटी के सिलेबस में यह शामिल हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने से पहले चला बुलडोजर, रायपुर में बड़ी कार्रवाई

देखिए अफवाहों और चर्चाओं की पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री: रेणुका सिंह

वायरल लिस्ट की मानें तो छत्तीसगढ़ में अगले मुख्यमंत्री का ताज रेणुका सिंह के सिर सजने जा रहा है। रेणुका सिंह फिलहाल सरगुजा से लोकसभा सांसद है। केन्द्रीय राज्य मंत्री भी है। रेणुका सिंह डॉ.रमन सिंह के काल में प्रदेश की मंत्री रह चुकी हैं। अभी भरतपुर-सोनहट सीट से चुनाव जीतकर एमएलए बनीं है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai News: घर-घर सर्वे कर नल कनेक्शन की जांच करेगा नगर निगम

अगर वास्तव में ऐसा हुआ तो वे आदिवासी समाज से आने वाली छत्तीसगढ़ की पहली मुख्यमंत्री होंगी। साथ ही प्रदेश की प्रथम महिला सीएम भी होंगी।

उप मुख्यमंत्री: अरुण साव

जबकि वायरल लिस्ट में अरुण साव को उप मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। अरुण साव बिलासपुर से लोकसभा सांसद है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) के प्रदेश अध्यक्ष है। मुंगेली जिले की लोरमी सीट से विधानसभा का चुनाव जीते है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Big News: 6 दिसंबर से निगम क्षेत्र में आधार शिविर, सरकार बदलते ही लॉटरी पद्वति से आवास आवंटन स्थगित

विधानसभा अध्यक्ष: डॉ.रमन सिंह

डॉ.रमन सिंह को लिस्ट में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नव नियुक्त अध्यक्ष बताया जा रहा है। डॉ.रमन सिंह छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े कद के नेता माने जाते हैं। वे 2003 से 2018 तक लगातार 15 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा को राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव हराकर देशभर में सुर्खियां बंटोरे थे। डॉ.रमन केन्द्रीय मंत्री भी रहे है। जबकि पिछले कई सालों से विधानसभा में राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व कर रहे है। फिलहाल भाजपा की राष्ट्रीय कमेटी में वे उपाध्यक्ष हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  EPFO की ताज़ा ख़बर: 90% तक एडवांस पैसा ले सकते कर्मचारी, इन जरूरी कामों पर मिलेगा Advance

देखिए मंत्रीमंडल की लिस्ट

कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, राज्यसभा के सदस्य रहे रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, विधानसभा के पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, पूर्व IAS अधिकारी ओपी.चौधरी, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल और जगदलपुर के एमएलए किरण सिंहदेव को वायरल लिस्ट में मंत्री बनता बताया जा रहा है। जबकि दो पूर्व मंत्री राजेश मूणत और अमर अग्रवाल में से किसी एक को और कैबिनेट का सदस्य होने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारी की बेटी आद्या पांडेय के नाम 16वां अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य पुरस्कार

(नोट: हम आपको यह स्पष्ट कर रहे है कि यह वायरल लिस्ट है। किसी तरह की प्रमाणित सूची नहीं है। Suchnaji.com इस लिस्ट की पुष्टि नहीं करता है। हम केवल सही, सटिक और विश्वसनीय सूचनाएं, राजनैतिक हलचल की हरेक खबर आप तक पहुंचा रहे है।)

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Club में 9 दिसंबर को पद्मश्री अनूप जलोटा नाइट, आप भी आइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पेंशन की ताजा खबर: पेंशनर्स का टूटा सब्र का बांध, लड़ाई लड़ने जत्था दिल्ली रवाना
Next: CG Election Effect: भूपेश बघेल जब सीएम ही नहीं, तो सलाहकारों की क्या जरूरत, चारों का इस्तीफा

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.