Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: वेतन समझौता और लंबित मांगें पूरी होने से पहले RFID, इस्पात श्रमिक मंच लड़ेगा सड़क की लड़ाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: वेतन समझौता और लंबित मांगें पूरी होने से पहले RFID, इस्पात श्रमिक मंच लड़ेगा सड़क की लड़ाई

12/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NEWS-Protest-against-RFID-Ispat-Shramik-Manch-will-fight-street-battle-before-wage-settlement-and-pending-demands-are-fulfilled
  • विभागीय प्रतिनिधियों ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन कर्मचारियों की लगातार सुविधाओं को लागू करने में असफल रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के यूनियन चुनाव में कई साल पूर्व तक दूसरे-तीसरे नंबर पर रहने वाली इस्पात श्रमिक मंच एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। खोया हुआ जनाधार हासिल करने के लिए दफ्तर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कर्मचारियों के मुद्दे पर प्रबंधन के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant के ओर हैंडलिंग प्लांट में बड़ी खबर, DIC ने किया उद्घाटन

इस्पात श्रमिक मंच यूनियन की बैठक कार्यालय सेक्टर- 6 भिलाई में आयोजित की गई। जिसमें एक मत से यूनियन के सभी पदाधिकारीगण एवं समस्त विभागीय प्रतिनिधियों ने रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) का जबरदस्त विरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय का पंच से लेकर सीएम तक का सफर, दादा भी थे विधायक

उपस्थित विभागीय प्रतिनिधियों ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) कर्मचारियों की लगातार सुविधाओं को लागू करने में असफल रहा है।

लगातार कई फोरम में भिलाई संयंत्र प्रबंधन के समक्ष समस्त यूनियनों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं जैसे कि 30 माह से अधूरा वेतन समझौता, 39 माह का बकाया एरियर,नाइट शिफ्ट एलाउंस, नए बेसिक पर एचआरए, घटिया कैंटीन व्यवस्था है।

ये खबर भी पढ़ें : घासीदास-तरण तारण जयंती 2023: 2 दिन तक मटन-चिकन की दुकानें रहेंगी बंद

इसी तरह घटिया रेस्ट रूम, अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की किल्लत, टाउनशिप में सीवरेज साफ-सफाई एवं मकान मेंटेनेंस की समस्याएं, बच्चों के बंद होते स्कूल ऐसी ढेरो कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन नाकाम रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant सेक्टर-1 में और भिलाई नगर निगम पॉवर हाउस से खदेड़ रहा कब्जेदारों को, अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर

इस बीच भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन कर्मचारियों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (radio frequency identification) से अटेंडेंस सिस्टम को लागू करने में आमादा है। इस्पात श्रमिक मंच यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी आरडी देशलहरा ने बैठक को संबंध करते हुए कहा कि, पुरानी अटेंडेंस विधि से ही संयंत्र का कर्मचारी हर विभाग में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जिसकी खबरें हमेशा भिलाई संयंत्र प्रबंधन के द्वारा लगातार मीडिया से आ रही है। फिर ऐसी गैर जरूरी पद्धति में कंपनी के लाखों रुपए खर्च करने की क्या आवश्यकता है?

ये खबर भी पढ़ें : SAIL News: कर्मचारियों को प्रमोशन से रोकने का हथियार बना NEPP, अफसरों की मनमर्जी

यूनियन के संरक्षक सर्वजीत सिंह ने कहा कि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है,कि इस सिस्टम को लागू करने के लिए केंद्र सरकार से आदेश दिया गया है। ऐसा कोई लिखित आदेश भिलाई प्रबंधन को प्राप्त‌‌ है तो इस संबंध में इस्पात श्रमिक मंच यूनियन प्रबंधन से बैठक कर जानकारी प्राप्त करेगा।

महासचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि मंच यूनियन पूरी वस्तुस्थिति साफ होने तक कर्मचारी की इच्छा के विरुद्ध ऐसी उपस्थित पहचान बायोमेट्रिक विधि का विरोध करेगा।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL भिलाई स्टील प्लांट: RFID पर गृह मंत्रालय यानी अमित शाह का आदेश, बायोमेट्रिक भी लगेगा, यहां खींची जाएगी फोटो

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशनर्स का पैसा EPFO कहां कर रहा निवेश, सरकार ने दी बड़ी जानकारी
Next: RBI: बैंकों का MSME पर मार्च तक 22.60 लाख करोड़ का ऋण बकाया

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.