Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DNB Day 2023: राउरकेला जनरल हॉस्पिटल के डाक्टरों को DIC ने दिया मंत्र, ये भी हुआ…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DNB Day 2023: राउरकेला जनरल हॉस्पिटल के डाक्टरों को DIC ने दिया मंत्र, ये भी हुआ…

18/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
DNB-Day-2023-DIC-gave-mantra-to-the-doctors-of-Rourkela-General-Hospital-this-also-happened…
  • समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, डी.एन.बी. के विद्यार्थी, इस्पात जनरल अस्पताल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। आरएसपी के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने डीएनबी दिवस के अवसर पर डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा, “सहानुभूति और करुणा के साथ चिकित्सा विशेषज्ञता बेहतर नैदानिक परिणाम और रोगी संतुष्टि लाती है।”

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: कोश्यारी रिपोर्ट के बाद इस कमेटी ने महज 2000 रुपए पेंशन की सिफारिश की…

एसएसएच का प्रबंधन करने वाले अपोलो अस्पताल के सभागार में आयोजित वार्षिक डी.एन.बी. दिवस “एक्सुबेरंज़ा 2023’ समारोह के अवसर पर डॉक्टरों को बोकारो स्टील प्लांट के अतिरिक्त प्रभार सहित राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी) के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें : Artificial Intelligence पर SAIL, TATA, IIT के एक्सपर्ट जुटे, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात

मंच पर कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी.के. होता, मुख्य चिकित्सा अधि‍कारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) एवं डी.एन.बी. समन्वयक डॉ. पी.के. महापात्र, अध्यक्ष (डी.एन.बी) डॉ. विशाल और सचिव (डी.एन.बी) डॉ. आशुतोष त्रिपाठी उपस्थ‍ित थे। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, डी.एन.बी. के विद्यार्थी, इस्पात जनरल अस्पताल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : IIM: Bhilai Steel Plant की टीम के Research Paper ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता पुरस्कार

निदेशक प्रभारी ने सामान्य दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डी.एन.बी. विद्यार्थ‍ियों और विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने आई.जी.एच. और सी.एस.आर. गतिविधियों में उनके योगदान की भी सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: SAIL विजन स्टेटमेंट में खो गए अधिकारी, सबकी नजरें टिकी रही मोबाइल पर

डॉ. होता ने एक अच्छे डॉक्टर के गुणों पर जोर दिया और इनको अपने अपने कार्यस्थल पर प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के दौरान गण्यमान्यों ने शैक्ष‍िक उत्कृष्टता पुरस्कारों के साथ-साथ इस आयोजन के उपलक्ष्य में पहले से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: इन सेक्टर एरिया में रोज 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, पढ़िए शेड्यूल

प्रारंभ में डॉ. पी.के. महापात्र ने स्वागत भाषण दिया और आई.जी.एच. में डी.एन.बी. गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने डी.एन.बी. गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि डॉ. विशाल ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन कार्यक्रम का समापन उप मुख्य चिकित्सा अधि‍कारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में समूह गीत ‘हम होंगे कामयाब ….’ के साथ हुआ। इसके बाद शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गयी ।

ये खबर भी पढ़ें : Indian Railway सास-बहू को नहीं मानता परिवार का हिस्सा, Bhilai के पैसेंजर ने राष्ट्रपति तक पहुंचाया मामला

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में आई.जी.एच. में डी.एन.बी. पाठ्यक्रम शुरू हुआ, जिससे स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में काफी वृद्धि हुई। अब तक 175 डॉक्टरों को 9 अलग-अलग स्ट्रीम में आई.जी.एच. से डी.एन.बी. प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है और उत्तीर्ण प्रतिशत 72% रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Gautam Adani: अडानी ग्रुप का NDTV के बाद अब IANS न्यूज एजेंसी पर कब्जा, मीडिया पर पकड़ मजबूत

आई.जी.एच. में अब पैथोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, एनेस्थीसिया, प्रसूति एवं स्त्री रोग, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन और नेत्र विज्ञान में डी.एन.बी. पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners क्यों 7500 रुपए ही मांग रहे पेंशन, पढ़िए भगत सिंह कोश्यारी रिपोर्ट, EPFO का स्टैंड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant के हॉट स्ट्रिप मिल-2 को मिला CE मार्किंग सर्टिफिकेट, Europe में बिकेगा SAIL का स्टील
Next: UPI लेनदेने में लंबी छलांग, लोकसभा में सरकार ने दिए ये आंकड़े

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.