Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ठेका मजदूरों का Bhilai में शक्ति प्रदर्शन, पूरी मजदूरी न देना पड़े, इसलिए ठेकेदार रोक रहे बायोमेट्रिक से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ठेका मजदूरों का Bhilai में शक्ति प्रदर्शन, पूरी मजदूरी न देना पड़े, इसलिए ठेकेदार रोक रहे बायोमेट्रिक से

20/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Protest-of-SAIL-contract-workers-in-Bhilai-contractors-are-stopping-workers-from-biometrics
  • सेल चेयरमैन के नाम अपना मांग पत्र बीएसपी के आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को सौंपा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के ठेका मजदूरों को अपना हक चाहिए। विभागों में शोषण और ठेकेदारों की दबंगई से तंग आ चुके मजदूर बुधवार को सड़क पर उतरे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners का बड़ा सवाल, Higher Pension के बदले न्यूनतम पेंशन का होगा विकल्प…?

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Workers Union INTUC) के बैनर तले भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के करीब 200 से अधिक मजदूरों ने मुर्गा चौक को घेर लिया। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक, के अध्यक्ष संजय साहू के नेतृत्व में सेल चेयरमैन के नाम अपना मांग पत्र बीएसपी आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को सौंपा। मजदूरी में कटौती, पेंशन का लाभ न मिलने आदि का मुद्दा छाया जा रहा। ठेकेदार द्वारा एटीएम कार्ड को कब्जे में रखना, गेट पास छीन लेने का भी मुद्दा उठा।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL एरियर, बोनस, RFID को लेकर BSP कर्मचारी फिर आए सड़क पर

खास बात यह रही कि ठेका मजदूरों का शोषण रोकने के लिए प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयास की जानकारी भी दी गई। जीएम आइआर ने मजदूरों से अपील किया कि वे बायोमेट्रिक के लिए अपनी फोटो खींचवाएं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL News: BSP के ठेका श्रमिकों को चाहिए ये सबकुछ, 20 को  Bhilai में प्रदर्शन, पढ़िए मांगों की फेहरिस्त

मजदूरों की तरफ से वहां जानकारी दी गई कि कुछ ठेकेदार उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं। मजदूरों ने प्रबंधन से मांग किया कि ठेकेदारों की गुंडई को रोकने के लिए प्रबंधन उनका साथ दे। वे बायोमेट्रिक के लिए तैयार हैं। बायोमेट्रिक से ठेका मजदूरों को सीधेतौर पर लाभ होगा। हाजिरी कटौती का दांव ठेकेदार नहीं खेल पाएंगे। पूरा वेतन मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें :  DNB Day 2023: राउरकेला जनरल हॉस्पिटल के डाक्टरों को DIC ने दिया मंत्र, ये भी हुआ…

ठेका श्रमिकों के लिए ये है मांग

-ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता जल्द से जल्द किया जाए।
-ठेका श्रमिकों को निर्धारित पूर्ण वास्तविक वेतन दिया जाए।
-बीएसपी में कार्यरत एचएसएलटी ठेका श्रमिकों को एस-1 ग्रेड में नियमित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  Rourkela Steel Plant के हॉट स्ट्रिप मिल-2 को मिला CE मार्किंग सर्टिफिकेट, Europe में बिकेगा SAIL का स्टील

-उनका केवाईसी जल्द किया जाए, जिससे की पेंशन चालू हो सके।
-ठेका श्रमिकों का 21 हजार रुपए मूल वेतन निर्धारण किया जाए।
-न्यूनतम वेतन में एडब्ल्यूए जोड़कर नया बेसिक बनाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL News: BSP के ठेका श्रमिकों को चाहिए ये सबकुछ, 20 को  Bhilai में प्रदर्शन, पढ़िए मांगों की फेहरिस्त

-बीएसपी ठेका श्रमिकों को सेंट्रल वेज दिया जाए।
-ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता, कैंटीन अलाउंस एवं आवास या भत्ता दिया जाए।
-सभी ठेका श्रमिकों को साइकिल अलाउंस दिया जाए।
-बीएसपी में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों का 15 लाख का सामूहिक दुर्घटना बीमा किया जाए।
-ठेका श्रमिकों के बच्चों को सामाजिक न्याय के तहत बीएसपी के स्कूलों में भर्ती एवं फीस में छूट दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP News: भिलाई स्टील प्लांट के इन विभागों के कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

अध्यक्ष संजय साहू ने मांग पत्र पढ़ा, फिर सौंपा जीएम आइआर को

प्रदर्शन के दौरान हाथों में झंडा लिए मजदूरों ने ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूरों ने सड़क पर शक्ति प्रदर्शन करके प्रबंधन को बड़ा संदेश दे दिया है। भीड़ इतनी थी कि कइयों की जुबां से निकला कि इतने तो नियमित कर्मचारी भी नहीं जुट पाते। अध्यक्ष संजय साहू ने मांग पत्र को पढ़ा।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant News: जल प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों की पत्नियों ने डाला पतियों के कार्यस्थल पर डेरा

जीएम आइआर जेएन ठाकुर, सीनियर मैनेजर रोहित हरित आद मौजूर रहे। वहीं, यूनियन से सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, रिखीराम साहू, जयराम धुर्वे, संतोष ठाकुर, डीपी खरे, सुरेश दास टंडन, दामन लाल, नारायण साहू, दाऊलाल, बलराम वर्मा, कामता प्रसाद, कान्हा कुलेश्वर, ओमप्रकाश देवांगन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Cabinet: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में इन माननीयों को मिल सकती है जगह, जानें प्रमुख कारण

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कार्मिकों की छोटी लापरवाही से परिवार वंचित हो रहा EFBS, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति से
Next: कर्मचारी ने किया बेहतरीन काम, BSP घर पहुंचा भाभीजी को देने इनाम

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.