Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: SAIL एथलेटिक्स डे बोर्डिंग स्कीम फिर शुरू, खिलखिलाए खिलाड़ी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SAIL एथलेटिक्स डे बोर्डिंग स्कीम फिर शुरू, खिलखिलाए खिलाड़ी

08/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-SAIL-Athletics-Day-Boarding-Scheme-started-again-players-happy
  • इस वर्ष एथलेटिक्स क्रीडा प्रतिभा के उन्नयन हेतु 14 बालिकाओं और 1 बालक का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) के अन्तर्गत लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा (Iron Ore Group Dalli Rajhara) के कार्मिक विभाग द्वारा संचालित सेल एथलेटिक्स डे बोर्डिंग स्कीम (SAIL Athletics Day Boarding Scheme) फिर से शुरू हो गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (खदान) बीके गिरी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य महाप्रबंधक (लौह अयस्क खदान समूह) आरबी गहरवार की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: ट्रक चालक 5 बैरियर तोड़ चुके, BSP ने फिर लगाया, अब नहीं जाएंगे भारी वाहन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यपालक निदेशक (खदान) बीके गिरी ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की एवं भविष्य में इसे व्यापक रूप में एथलेटिक्स बोर्डिंग के रूप में चलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें : वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला, पढ़िए कॅरियर

इस वर्ष एथलेटिक्स क्रीडा प्रतिभा (athletics sports talent) के उन्नयन हेतु 14 बालिकाओं और 1 बालक का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। मुख्य अतिथि द्वारा चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं सम्मान करते हुए स्पोर्टस कीट प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज दूसरे दिन भी पहुंचे कर्मचारियों के पास

जुलाई 2008 से प्रारम्भ हुई इस डे बोर्डिंग स्कीम के तहत लौह अयस्क समूह, राजहरा के समीपस्थ क्षेत्र के एथलेटिक्स खेलों से संबंधित प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ियों का चयन समिति द्वारा चयन किया जाता है। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के एनआईएस के एथलेटिक्स कोच सुदर्शन सिंह द्वारा वर्षभर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। साथ ही साथ इन चयनित खिलाड़ियों को सम्पूर्ण खेल सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा बीएसपी द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…

विदित हो कि वर्ष 2008 से कार्मिक विभाग, राजहरा द्वारा संचालित यह स्कीम कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 से बंद कर दी गई थी। कार्यपालक निदेशक (खदान) बीके गिरी, मुख्य महाप्रबंधक (लौह अयस्क खदान समूह) आरबी गहरवार एवं सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक-लौह अयस्क खदान समूह) एमडी रेड्डी के विशेष प्रयासों से इस वर्ष पुनः इस स्कीम को आरम्भ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 50 हजार रुपए मिलेगा शादी के लिए, यहां कीजिए आवेदन

उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. एथलेटिक्स डे बोर्डिंग स्कीम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभाषाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 204 पदक (47 गोल्ड, 70 सिल्वर, 87 ब्रांज) और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में 917 पदक (516 गोल्ड, 254 सिल्वर, 147 ब्रांज) प्राप्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने Value Added Products के लिए राम चरण प्राइवेट लिमिटेड से किया MOU साइन

यहां प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों में से 3 महिला एथलिट राज्य वन विभाग में, 3 महिला एथलिट राज्य शिक्षा विभाग में, 1 पुरुष एथलिट भारतीय सेना में एवं 2 पुरूष एथलिट राज्य पुलिस विभाग में स्पोर्टस कोटे से चयनित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2 महिला एथलिट ने राष्ट्रीय स्तर के एनआईएस कोच की पत्रोपाधि प्राप्त की है। 3 महिला एथलिट ने खेल में मास्टर डिग्री तथा 8 महिला एथलिट ने खेल में स्नातक डिग्री प्राप्त की है। उपरोक्त समस्त उपलब्धियां सेल एथलेटिक्स डे बोर्डिंग स्कीम की सार्थकता को स्वतः स्पष्ट करता है।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: पति करते हैं प्लांट में काम, पत्नीजी ने जाना RSP कैसे कर रहा देश का नाम

उदघाटन समारोह में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस, राजहरा) श्री मनोज कुमार डहरवाल, महाप्रबंधक (खदान) एसआर बास्की तथा महाप्रबंधक (खदान) अरूण कुमार, सहायक महाप्रबंधक (राजहरा) प्रवीण मराठे, सहायक महाप्रबंधक (राजहरा) एसके व्यास, उप प्रबंधक (कार्मिक-खदान) डाक्टर जेएस बघेल, श्रम कल्याण अधिकारी संध्या रानी वर्मा सहित सहायक कोच तारा सिंह, हंस रावटे और पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रम कल्याण अधिकारी रतिश मिश्रा ने किया एवं उप प्रबंधक वेतांगिनी पंडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO के फॉर्मूले पर SAIL कर्मी की पेंशन बन रही 44795 रुपए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राजनांदगांव हाफ मैराथन 2024: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने लहराया जीत का परचम
Next: SAIL NEWS: SEWA ने 10 जनवरी तक बढ़ाई एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम का विकल्प भरने की तारीख

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.