Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SEFI पदाधिकारियों ने बोकारो DIC, ईडी, SAIL Refractory Unit के अफसरों संग की ये बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SEFI पदाधिकारियों ने बोकारो DIC, ईडी, SAIL Refractory Unit के अफसरों संग की ये बात

Azmat ali 16/03/2026 1 minute read
SEFI Officials Discussed this With Bokaro DIC, ED and SAIL Refractory Unit Officers

प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन, कार्यपालक निदेशकों (EDs), SAIL Refractory Unit के अफसरों संग मीटिंग।

  • ईडी, सीजीएम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठनात्मक मजबूती तथा इकाई के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (Steel Executive Federation of India) के चेयरमैन एनके बंछोर, महासचिव संजय आर्या और वाइस चेयरमैन Ajay Kumar Pandey ने बोकारो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने SAIL Refractory Unit (एसआरयू) के अधिकारियों के साथ बैठक कर इकाई के विकास, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान एसआरयू के ईडी, सीजीएम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठनात्मक मजबूती तथा इकाई के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसआरयू अधिकारियों के हितों की सुरक्षा और विभिन्न परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहने के उद्देश्य से SRU एसोसिएशन के गठन की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और संस्थागत मजबूती पर जोर दिया।

इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन और विभिन्न कार्यपालक निदेशकों (EDs) के साथ भी बैठक की। इस बैठक में बोकारो स्टील प्लांट की वर्तमान स्थिति, उत्पादन से जुड़े मुद्दों, विकास परियोजनाओं तथा आने वाले ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, लागत नियंत्रण, कार्यकुशलता सुधारने तथा भविष्य की परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कई सुझाव साझा किए गए। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ मिलकर बोकारो स्टील प्लांट तथा Steel Authority of India Limited के निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने और कंपनी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

इस अवसर पर अधिकारियों के बीच सकारात्मक संवाद हुआ और प्लांट के विकास, परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक एकता को और मजबूत करने की दिशा में ठोस विचार सामने आए। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से बोकारो स्टील प्लांट और सेल भविष्य में और अधिक प्रगति करेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट से अधिकारी संग 50 कर्मचारी होंगे इसी माह रिटायर
Next: SAIL में दर्पण कल्चर सर्वे शुरू, कर्मचारियों से मांग रहे ईमानदार फीडबैक

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.