Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट से अधिकारी संग 50 कर्मचारी होंगे इसी माह रिटायर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट से अधिकारी संग 50 कर्मचारी होंगे इसी माह रिटायर

Azmat ali 16/03/2026 1 minute read
50 Employees along With an Officer Will Retire from Rourkela Steel Plant this Month

क्वार्टर खाली करने और रिटेंशन से जुड़ी नीतियों की जानकारी के साथ सेल मेडिक्लेम योजना के बारे में बताया गया।

  • सेल राउरकेला स्टील प्लांट में ‘रोशनी’ कार्यशाला, सेवानिवृत्ति से पहले कर्मचारियों को दी गई नई जिंदगी की तैयारी।
  • अंतिम सेटलमेंट की प्रक्रिया, रिटायरमेंट के बाद वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय सुरक्षा योजना पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच रहे कर्मचारियों को नई जीवन यात्रा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्री-रिटायरमेंट कर्मचारी सशक्तिकरण कार्यशाला ‘रोशनी’ का आयोजन CPTI में किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीजीएम (CES) डी.के. साहू मुख्य अतिथि तथा जीएम (CED) एस.आर. पति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में संयंत्र के 50 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल थे, जो मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

कार्यशाला के दौरान सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सहज और संतुलित बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। डॉ. शिवालकर, अतिरिक्त सीएमओ (मेडिकल) ने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व को बताते हुए वी.पी. आर्य, डीजीएम (C&IT) ने इंटरनेट के फायदे और साइबर खतरों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी, ताकि कर्मचारी अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रख सकें।

वित्तीय सत्र में डी.के. दाश, डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) ने अंतिम सेटलमेंट की प्रक्रिया और रिटायरमेंट के बाद वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताया, जबकि पी.सी. साहू, एजीएम (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) ने वित्तीय सुरक्षा योजना पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इसके अलावा डॉ. पी.के. पाधी, इंचार्ज (SPP) ने सकारात्मक सोच के साथ जीवन के नए चरण को अपनाने पर चर्चा की। संगठन के क्वार्टर खाली करने और रिटेंशन से जुड़ी नीतियों की जानकारी भरत महांता, डिप्टी मैनेजर (टाउन सर्विसेज) ने दी, जबकि अविनाश, एजीएम (HR-EA, G, ER & C) ने सेल मेडिक्लेम योजना के बारे में बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत में एस.पी. माझी, असिस्टेंट मैनेजर (HR-ER & C) ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा एचआर-ईआर टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम का समन्वय किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सकारात्मक सोच, उत्साह और बेहतर तैयारी के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के लिए सक्षम बनाना था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो BAKS यूनियन चुनाव 22 मार्च को, अंतिम प्रत्याशी सूची जारी, ये निर्विरोध निर्वाचित, पढ़ें नाम
Next: SEFI पदाधिकारियों ने बोकारो DIC, ईडी, SAIL Refractory Unit के अफसरों संग की ये बात

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.