Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के BRM में फिर एक्सीडेंट, भीषण आग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के BRM में फिर एक्सीडेंट, भीषण आग

17/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Another-accident-massive-fire-in-BRM-of-Bhilai-Steel-Plant

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा हो गया है। बार एंड रॉड मिल-बीआरएम में भीषण आग लगी है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है।

उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। उत्पादन प्रक्रिया को थोड़ी देर के लिए रोका गया। मिल एरिया अंधेरे में है। प्लांट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर डटी हुई है। दूर तक धुआं दिखाई दे रहा है। अफरा-तफरी का आलम है।

बताया जा रहा है कि ईसीआर-1 के पीछे सब स्टेशन के पास आग लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगने का दावा किया जा रहा है। अधिकारिक रूप से इस बारे में प्रबंधन की ओर से कोई सूचना नहीं है। इलेक्ट्रिकल का सामान जल रहा है। सुबह साढ़े 7 बजे आग लगी थी। इसके बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया।

रोलिंग को बंद कर दिया गया था। मिल के एक्जिट में लाइट है। मिल एरिया में बंद है। फर्नेस को भी दिक्कत हो सकती है। सवा 8 बजे यह खबर आई कि रोलिंग का उत्पादन बहाल करने की कोशिश की जा रही है। 9 बजे के आसपास उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

यहीं बीआरएम में ही रविवार को एक और हादसा हुआ था। क्रेन का मैग्नेट शिफ्ट रूम को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गया था। ठोकर इतनी तेज थी कि अंदर बैठे वर्कर दहशत में आ गए थे। ऊंचाई पर लगे कूलर को ही तोड़ दिया था।

भिलाई स्टील प्लांट की मॉडेक्स यूनियन बीआरएम ने इस बार उत्पादन में कीर्तिमान रचा है। पिछले दिनों इस उपलब्धि पर बड़ी दावत हुई थी। अधिकारी-कर्मचारी और ठेका मजदूर एक साथ भोजन किए थे। खुशी मनाई गई थी। अब लगातार एक्सीडेंट ने सबके माथे पर लकीर खींच दिया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के ठेका श्रमिकों को मिले 21000 न्यूनतम वेतन, हड़ताल को लेकर आई ये बात
Next: ESIC NEWS: 58 ट्रांसजेंडर संग 16 लाख श्रमिक रजिस्टर्ड, आपको भी मौका

Related Stories

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
BSP Retirement Retirement at Bhilai Steel Plant is no Longer Just a Farewell it has become a Tradition of Honoring Employees at the Gate 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.