Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026 1 minute read
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens

अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति: रंगारंग नृत्य, मधुर गायन, रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने आयोजन को यादगार बना दिया।

  • समारोह का सफल आयोजन समिति की अध्यक्ष अर्चना सहारे के नेतृत्व में किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति का पांचवां तीज मिलन समारोह इस बार अनूठी ‘पहाड़ी थीम’ के साथ उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। समारोह में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों के साथ पहाड़ी संस्कृति की खूबसूरती को मंच पर जीवंत किया। रंगारंग नृत्य, मधुर गायन, रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने आयोजन को यादगार बना दिया।

समारोह की मुख्य अतिथि किरण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना तथा राखी मंडल, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, एजुकेटर एवं मिस भिलाई 2020 रहीं। समाज सेविका एवं सामाजिक कार्यकर्ता और ‘हमर सुग्घर रिसाली’ की संयोजक तेजस्वी सोनवानी भी समारोह में मौजूद रहीं।

रैंप वॉक में तीज क्वीन का हुआ चयन

समारोह का प्रमुख आकर्षण रैंप वॉक रहा। इसमें सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

सीनियर ग्रुप में सरिता साहू को तीज क्वीन चुना गया, जबकि शकुंतला रनरअप रहीं। मनीषा सिंहा को बेस्ट पहाड़ी ड्रेस, वनिता दास को बेस्ट कॉन्फिडेंस और रागिनी को बेस्ट स्माइल का खिताब मिला।

वहीं जूनियर ग्रुप में नेहा सिंह ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। चिक्की और शिवाली वर्मा को संयुक्त रूप से फर्स्ट रनरअप, जबकि मधु ठाकुर को सेकंड रनरअप चुना गया। किरण जयसवाल को बेस्ट पहाड़ी ड्रेस, प्रीति मालवीय को बेस्ट कॉन्फिडेंस और विनीता देवांगन को बेस्ट स्माइल का पुरस्कार दिया गया।

नृत्य और गायन ने बांधा समां

कार्यक्रम में एकल नृत्य की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। मनीषा सिंहा, चिक्की, सुनीता सिंहा, मधु ठाकुर, सुनीता केसरवानी और शिवाली वर्मा ने शानदार एकल नृत्य प्रस्तुत किया। पहाड़ी ग्रुप डांस में चांदनी रंधावा, नेहा सिंह, विनीता देवांगन, अंजली शर्मा, प्रीति मालवीय, रूबी वर्मा, सरिता साहू, किरण जयसवाल और वाणी बंजारे ने प्रस्तुति देकर पहाड़ी संस्कृति की झलक पेश की। हिंदी ग्रुप डांस में अनामिका सिसोदिया, वंदना, दीपा और आशा सिरमौर ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

गायन की प्रस्तुतियों में शिप्रा मजुमदार, रेखा ब्राह्मणे, खुशबू वैद्य और वनिता दास ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया।

समिति की टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

समारोह का सफल आयोजन समिति की अध्यक्ष अर्चना सहारे के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मंजु घोष, सचिव दिव्या सिंह, संयोजिका पदमा साहू सहित शैला डोंगरवार, हेमू देशमुख, रीता अवस्थी, ममता सिंह, हीरा साहू, उमा साहू, लक्ष्मी, नीता रजक, अंजू कुर्म, लवीना, नीलिमा राय, अन्नपूर्णा सिंह और सीमा यादव समेत समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह में शामिल महिलाओं ने कहा कि तीज मिलन का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि आपसी मेल-जोल, प्रतिभा प्रदर्शन और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी सुंदर माध्यम है। समिति ने भविष्य में भी इसी उत्साह और उमंग के साथ तीज मिलन समारोह आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा
Next: Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.