Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली में SAIL-NJCS बैठक से पहले बोकारो में भड़का जय झारखंड मजदूर समाज, चिमनी का धुआं बंद करने की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दिल्ली में SAIL-NJCS बैठक से पहले बोकारो में भड़का जय झारखंड मजदूर समाज, चिमनी का धुआं बंद करने की धमकी

07/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Before-the-SAIL-NJCS-meeting-in-Delhi-Jai-Jharkhand-Mazdoor-Samaj-got-angry-in-Bokaro-threatened-to-stop-chimney-smoke
  • बीके चौधरी ने कहा-सेल प्रबंधन और एनजेसीएस गठजोड़ के कारण मजदूर बेहाल।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 8 फरवरी को दिल्ली में सेल प्रबंधन और एनजेसीएस सदस्यों की बैठक है। इस पर जय झारखंड मजदूर समाज का कहना है कि सेल प्रबंधन (SAIL Management) और एनजेसीएस (NJCS) गठजोड़ के कारण आज इस्पात कर्मी एवं ठेकाकर्मी अपने चीर लम्बित मांगों के लिए बेहाल हैं। बैठक से पहले बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के एसएमएस-2 एवं सीसीएस विभाग डिस्पैचर के सामने प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : रामभद्राचार्य महाराज को देखिए और कथा सुनिए 14 से 23 तक, बीएसपी वर्कर्स यूनियन जुटा तैयारियों में

झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि नॉन एनजेसीएस यूनियन के बैनर तले जब बर्ष 2021 के अक्टूबर में मजदूरों ने आर-पार की लड़ाई की घोषणा की थी, तब इन दोनों का गठजोड़ ने आनन फानन मे सेल के इतिहास में पहली बार एनजेसीएस में सर्व सम्मति के जगह बहुमत के आधार पर आधा-अधूरा वेज रिविजन किया, जो सर्वथा गलत  था।

ये खबर भी पढ़ें : अयोध्या के लिए भक्तों का जत्था रवाना, मनीष पांडेय ने दुर्ग स्टेशन पर की मुलाकात

उस समय मजदूरों के कोप भाजन के डर से 39 महीने का एरियर इत्यादि एवं ठेकाकर्मीयों को सब कमेटी के माध्यम से उनके वेतन में प्रति माह कम से कम 8000 की बढ़ोतरी की सहमति का दावा  किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : ED से सामना कर रहे विधायक देवेंद्र यादव को अब हाईकोर्ट से नोटिस, प्रेम प्रकाश पांडेय ने खेला दांव

लाभ पहुंचाने का दावा था, आज तक अमल नहीं

दावे को आज लगभग 28 महीना होने को है। जबकि ठेका कर्मीयों के लिए 3 बैठक में अभी तक कुछ नहीं हुआ। उसी समय से प्रबंधन 39  महीने के एरियर को यह कहकर इनकार करता रहा है कि इस तरह की कोई सहमति नहीं बनी है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट की ढाई एकड़ जमीन पर कब्जेदारों का धंधा, सब ध्वस्त, देखिए फोटो

उन्होंने कहा कि वेज रिविजन के बाद से तत्कालीन बोकारो डीआइसी व वर्तमान सेल अध्यक्ष अमरेन्दु प्रकाश भी एरियर भुगतान से इनकार करते रहे हैं। वहीं, हड़ताल के जगह सीएलसी के द्वारा ढाई माह का समय लेकर एनजेसीएस न तो हड़ताल करेगी और न ही करने देगी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL SC-ST Employees Federation का कारपोरेट आफिस में डेरा, प्रबंधन ने कहा-आप लोग पहले एक हो जाइए

जानिए कर्मचारियों के लिए क्या-क्या मांग है

अन्त में महामंत्री बीके चौधरी ने सेल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि 8 फरवरी को एनजेसीएस की प्रस्तावित बैठक में ठेका कर्मियों को कम से कम वेतन के मद मे 20000, 1500000 का ग्रुप इंश्योरेंस, 39 महीने का एरियर, रात्रि पाली भत्ता 300, एरियर सहित, बकाया बोनस का भुगतान, ठेका कर्मियों को 8.33% के अतिरिक्त परफॉर्मेंस रिवार्ड के तहत 20% बोनस, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम में सुधार, ठेका कर्मियों को रात्रि पाली भत्ता, साईकिल, कैंटीन भत्ता इत्यादि जय झारखंड मजदूर समाज के द्वारा दिए गए 21 सूत्री मांगपत्र पर अगर सकारात्मक परिणाम नहीं आया तो हम नॉन एनजेसीएस यूनियन सेल प्रबंधन और एनजेसीएस गठजोड़ को तोड़कर चिमनी का धुआं बन्द करने को लेकर प्लांट और बाहर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन का शंखनाद करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन की न्यूज: जमा होने वाली रकम, एरियर और अंतर राशि का लेटर वायरल, EPFO बोला-कोई गाइडलाइन नहीं

यूनियन के ये सदस्य प्रदर्शन में रहे शामिल

प्रदर्शन के दौरान यूनियन अध्यक्ष जेएल चौधरी, संचालन संयुक्त महामंत्री एसके सिंह, धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव एडब्लूए अंसारी के साथ संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद, दीलिप कुमार, बिश्वजीत मोहंती, दीपक कुमार, विनय कुमार, एस कुमार, एम रजक, लाल मुहम्मद अंसारी, मनी मांझी, संतोष गुप्ता, ऐ राजा, कुमार ऋषिराज, राम मांझी, बंटी, सीके साह, विजय कुमार, शंकर गोप, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप गोप, राजेश, रणजीत, सुभाष, रणधीर, इन्द्रजीत, रजवार, सुभाष, जितेंद्र, प्रवीण, रितवरन, लक्ष्मण, श्रीराम गोप, पारस गोप, संजीव, सुरेन्द्र, फुलचंद, सीकेएस मुण्डा, रौशन कुमार, रमा रबानी, राजेन्द्र प्रसाद, आशिक अंसारी, बादल कोयरी, आरआर सोरेन, आई अहमद, बीके साह, बालेश्वर राय, तुलसी साह इत्यादि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Coal India Pension: कोयला खान भविष्य निधि संगठन ने जारी किया संशोधित पेंशन पेमेंट ऑर्डर, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant हादसे में बड़ा अपडेट, 3 कर्मियों के झुलसने पर मचा हड़कंप, CITU ने की जांच, खामी उजागर
Next: Talpuri International Colony: सारे विवाद पर अब विराम, कुबेर राम देशमुख नए अध्यक्ष

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.