Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस के पास गिरा मजदूर, मौके पर मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस के पास गिरा मजदूर, मौके पर मौत

19/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Durgapur-Steel-Plant-Laborer-fell-near-blast-furnace-died-on-the-spot
  • मृतक के शरीर पर किसी के कोई चोट के निशान नहीं थे। शाम करीब 4 बजे मजदूर को मृत घोषित किया गया था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

सूचनाजी न्यूज, दुगापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट से अच्छी खबर नहीं आ रही है। ब्लास्ट फर्नेस के पास मौजूद मजदूर की मौत हो गई है। कार्य के दौरान मजदूर जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी उसे डीएसपी हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक मजदूर को मृत हालत में लाया गया था। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव, विस्फोट, जमीन पर गिरे कर्मचारी, आपकी क्या है तैयारी

दुर्गापुर स्टील प्लांट के कार्मिकों के मुताबिक केबी इंजीनियरिंग एंड कंपनी के अधीन कार्यरत ठेका मजदूर 54 वर्षीय कृष्ण गोप की मौत हुई है। पीडब्ल्यूई एरिया में बतौर हेल्पर कार्यरत कृष्णा गैमन कॉलोनी, कादा रोड का रहने वाला था। वहीं, दुर्गापुर स्टील प्लांट हॉस्पिटल के मुताबिक कृष्णा गोप को राजू कुमार लेकर आए थे।

राजू कुमार ने बताया कि वह कृष्णा गोप ब्लास्ट फर्नेस के पास खड़े थे। अचानक से वह जमीन पर गिर पड़े। किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया। आननफानन में उन्हें प्लांट मेडिकल यूनिट लेकर गए। तब तक मजदूर ने दम तोड़ दिया था।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant: मजदूर उतरे सड़क पर, प्रबंधन को ललकारा, कहा-अधिकारियों के घमंड से नहीं मिल रहा न्याय

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी के कोई चोट के निशान नहीं थे। शाम करीब 4 बजे मजदूर को मृत घोषित किया गया था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। प्लांट में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। ब्लास्ट फर्नेस के पास मजदूर के अचानक गिरने को लेकर कई सवाल उठाए गए। गैस रिसाव की आशंका तक जताई गई है। लेकिन कार्मिकों ने दावा किया है कि गैस रिसाव की कोई शिकायत ही नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL E0 Exam: 14% कर्मचारियों ने सेल में अधिकारी बनने का ठुकराया ऑफर

अगर, गैस रिसाव हुआ होता तो वहां मौजूद अन्य मजदूर और कर्मचारी भी चपेट में आते। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इसलिए गैस रिसाव की आशंका को खारिज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मजदूर की डेडबॉडी परिवार को सुपुर्द कर दी गई है। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के विभागों को जल्द मिलेगा कूलर, INTUC की मांग स्वीकार, इधर-मरोदा गेट से प्लेट मिल के बीच हादसा होना तय
Next: Bhilai Steel Plant: 4 साल में 25% बढ़े रोड और वर्क एक्सीडेंट, जानें क्या है ब्लाइंड स्पॉट

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.